Home Food काजू-बादाम छोड़ो, सर्दी में खाओ ये चमत्‍कार‍िक ‘मेवा’, चर्बी और कॉलेस्‍ट्रोल दोनों...

काजू-बादाम छोड़ो, सर्दी में खाओ ये चमत्‍कार‍िक ‘मेवा’, चर्बी और कॉलेस्‍ट्रोल दोनों को सटासट प‍िघला कर करेगा बाहर

0
5



Last Updated:

शरीर में जमा कॉलेस्‍ट्रोल आपके द‍िल का सबसे बड़ा दुश्‍मन होता है. शरीर में जमने वाले इस खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) की जंग में एक मेवा है जो आपके ल‍िए सुपरफूड साबित हो सकता है. हम बात कर रहे हैं अखरोट की….और पढ़ें

रोटी-सब्‍जी या दाल-चावल जैसा घर का संतुल‍ित भोजन खाने से हमारे शरीर की हर द‍िन की पोषण की जरूरत कुछ हद तक तो पूरी हो जाती है. लेकिन इसके बाद भी हमारे शरीर को कई पोषक तत्‍वों की जरूरत होती है. ऐसे में ड्राई फ्रूट्स का सेवन हमारे ल‍िए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है. कॉलेस्‍ट्रोल एक ऐसी परेशानी है, ज‍िसकी वजह से कई लोग मोटापे जैसी परेशानी और द‍िल की बीमारी से जूझ रहे हैं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि एक ड्राईफ्रूट ऐसा भी है, जो आपके शरीर में जमा इस ज‍िद्दी कॉलेस्‍ट्रोल को न‍िकालकर बाहर कर सकता है. अखरोट एक ऐसा सुपरफूड है, जिसमें सेहत का खजाना छिपा है. अखरोट का नियमित रूप से सेवन करने पर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्‍ण ने अखरोट के शरीर के कई फायदे बताए हैं.

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार अखरोट के सेवल से कॉलेस्‍ट्रोल का लेवल कम तो हो ही सकता है, इससे पेट से जुड़ी परेशानियों में भी मदद म‍िलती है. इसके साथ ही अखरोट वजन कम करने में भी मदद करता है. अखरोट खाने से घुटने के दर्द से भी राहत मिलती है. जानें इस मेवा के फायदे.

अखरोट में म‍िलते हैं ये पोषक तत्‍व

1. प्रोटीन: अखरोट में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है.
2. फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acids): अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) होते हैं, जो हार्ट हेल्‍थ को बनाए रखने में मदद करते हैं, सूजन को कम करते हैं और मस्तिष्क के विकास में सहायक होते हैं.
3. फाइबर: अखरोट में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है.
4.विटामिन्स: विटामिन E ज‍िसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं. वहीं विटामिन B6 मानसिक स्वास्थ्य, एनर्जी लेवल के लि‍ए बहुत जरूरी है.
5. मिनरल्स: मैग्नीशियम, ज‍िंक और कॉपर जैसे तत्‍व भी इस मेवा में आपको म‍िलते हैं.

अखराट खाने से सेहत के फायदे:

1. हार्ट हेल्‍थ: ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के कारण अखरोट दिल की बीमारी के जोखिम को कम करता है. यह धमनियों में प्लाक बनने से रोकता है, जो हार्ट रोग का मुख्य कारण है. अखरोट में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं.
2. मेंटल हेल्‍थ: अखरोट के सेवन से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार होता है और यह अल्जाइमर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है.
3. वजन कंट्रोल: अखरोट में फाइबर और प्रोटीन होते हैं, जो भूख को नियंत्रित करने और वजन घटाने में मदद कर सकते हैं. लंबे समय तक पेट भरा महसूस होने से आप स्‍नैक‍िंग की आदत से बचते हैं और वजन कंट्रोल रहता है.
4. डाइजेशन में सुधार: फाइबर की मौजूदगी पाचन क्रिया को सुचारू बनाती है और कब्ज को दूर करने में मदद करती है.
5. स्‍क‍िन और बालों के लिए फायदेमंद: विटामिन E और अन्य पोषक तत्व त्वचा और बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं.

homelifestyle

चर्बी और कॉलेस्‍ट्रोल दोनों को सटासट प‍िघला कर बाहर करेगा ये देसी मेवा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-not-cashew-almonds-eat-this-miraculous-dry-fruit-walnuts-in-this-winter-it-will-melt-fat-and-cholesterol-instantly-from-your-body-8957151.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version