Last Updated:
Famous Dosa Shop Nagaur Rajasthan: अगर आप डोसा खाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको नागौर की एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ड्राई फ्रूट्स डालकर स्पेशल डोसा मिलता है, जो खान में बेहद लाजवाब होता है,…और पढ़ें
ड्राई फ्रूट डोसा
हाइलाइट्स
- नागौर में ड्राई फ्रूट्स से बना स्पेशल डोसा मिलता है
- कान्हाजी स्वीट्स एंड चाट भंडार पर मिलता है यह डोसा
- यह स्पेशल डोसा मात्र 120 रुपये में मिलता है
नागौर:- दक्षिण भारत की पहचान डोसा, अब हर शहर में बनने लगा है. यह गलियों के ठेले से लेकर फाइव स्टार होटल में आपको आसानी से मिल जाता है. इसके बेहतरीन स्वाद के कारण लोग इसे खूब पसंद भी करते हैं. बच्चे, बड़े बूढ़े सभी इसके दीवाने हैं. बड़ी-बड़ी चौक चौपाटी में लोग इसे खाने के लिए आते हैं, लेकिन नागौर की एक दुकान पर मिलने वाला दक्षिण भारत का स्पेशल डोसा काफी पसंद किया जा रहा है और इसकी वजह है यहां डोसा केवल आलू डालकर ही नहीं बल्कि ड्राई फ्रूट्स डालकर तैयार किया जाता है, इसके स्वाद को एक बार आपने चख लिया तो आप भूल नहीं पाएंगे, तो चलिए जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जाता है और किस दुकान पर मिलता है ये डोसा
इस दुकान पर मिलता है ये डोसा
आपको बता दें, नागौर की कान्हाजी स्वीट्स एंड चाट भंडार पर ये स्पेशल ड्राई फ्रूट डोसा बनता है, जिसे खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. यह स्पेशल ड्राई फ्रूट डोसा नागौर शहर की पहचान बनता जा रहा है. मात्र 15 मिनट में यह डोसा बनाकर तैयार हो जाता है. इसे बनाने के लिए ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल होता है.
स्पेशल ड्राई फ्रूट डोसा की रेसिपी
इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा व सूजी व बेसन के घोल को तैयार किया जाता है. इस मिश्रण को स्वादिष्ट बनाने के लिए सबसे पहले हींग, मिर्ची, धनिया व गर्म मसाले को तैयार करके मिक्स किया जाता है. इसके बाद इस घोल को तैयार करने के बाद मिश्रण को तवा के ऊपर धीरे-धीरे डाला जाता है. तवा पर डालने के बाद उसके ऊपर आलू व मसालों को डाला जाता है. उसके बाद इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स जिसमें काजू, बादाम, पिस्ता व किशमिश डाले जाते हैं. इसे और टेस्टी बनाने के लिए पनीर व चीज को डाला जाता है. यह सब डालने के बाद इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाया जाता है. और नागौर का यह स्पेशल डोसा मात्र 120 रुपये में मिलता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-dosa-available-at-kanhaji-sweets-is-very-special-and-tasty-it-is-prepared-with-dry-fruits-local18-9134042.html
