Home Food केरल का पेपर मटन हो या कर्नाटक की करी, ऐसा स्वाद कहीं...

केरल का पेपर मटन हो या कर्नाटक की करी, ऐसा स्वाद कहीं नहीं, मटन के एक से एक आइटम, खाने हैं तो यहां आएं

0
0


Last Updated:

Delhi State House’s Best Mutton Dishes: दिल्ली में कई स्टेट हाउस हैं जहां पर उनके राज्य के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों को बनाकर बिल्कुल ओरिजिनल तरीके से परोसा जाता है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं. मटन के अलग-अलग व्यंजन आप दिल्ली के कौन-कौन से स्टेट हाउस में जाकर खा सकते हैं. यहां देखिए पूरी लिस्ट.

दिल्ली में अगर आपको मटन का कोई भी सबसे स्वादिष्ट और अलग तरह का व्यंजन खाना हो तो इसके लिए जम्मू-कश्मीर स्टेट हाउस आना चाहिए. यहां पर आपको पूरा कश्मीरी मेन्यू मिल जाएगा. इसमें मटन के काफी ज्यादा आइटम्स होते हैं, जैसे कि रिस्ता जोकि एक मीट बाॅल होता है. मटन कबाब, मटन रोगन जोश और दूसरे कई और मटन की डिशेस आपको यहां पर खाने को मिल जाएंगी.

दिल्ली के आंध्र भवन स्टेट हाउस में भी मटन की कई लाजवाब डिशेज मिलती हैं. इसमें सबसे पहले और सबसे ज्यादा खाया जाने वाला आंध्र का मटन फ्राई होता है. यहां पर आकर आप उनकी इस मटन डिश का मजा ले सकते हैं. कहा जाता है कि जिस तरह से यह मटन फ्राई बनाते हैं वैसा मटन फ्राई पूरे भारत में और कहीं भी नहीं बनता है.

दिल्ली के कर्नाटका भवन में भी मटन की एक ऐसी डिश मिलती है जो आपको शायद ही कहीं और मिले. यहां पर एक मटन की पूरी थाली भी मिलती है जिसमें अलग-अलग तरह की मटन की वैरायटी होती हैं लेकिन जो मटन की डिश यहां पर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है और जिसे लोग सबसे ज्यादा खाने आते हैं वह कर्नाटक की मटन करी है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

भारत में मटन की एक और प्रसिद्ध डिश है, जिसे चंपारण मीट करी के नाम से जाना जाता है. यह आपको दिल्ली के बिहार सदन में खाने को मिल जाएगी. इस डिश को खाने के लिए सिर्फ बिहार के लोग ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के लोग भी आते हैं.

दिल्ली के केरला हाउस भवन में मटन की एक ऐसी डिश मिलती है जो शायद ही आपने कभी खाई हो लेकिन आज हम आपको उस डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सभी राज्य के लोग यहां पर खाने आते हैं और वह काली मिर्च में बनाए जाने वाला पेपर मटन है. इसका स्वाद लाजवाब होता है. इन सभी जगहों पर मिलने वाली ये अलग-अलग डिशेस स्वाद में बेहतरीन होती हैं. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

केरल का पेपर मटन हो या कर्नाटक की करी,मटन के एक से एक आइटम, खाने हैं? यहां आएं


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-delhi-state-house-best-mutton-dishes-menu-list-unique-tasty-local18-ws-l-10014284.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version