Last Updated:
Gumla Famous Litti Chokha: आज के दौर में जब लोग ज्यादा तला-भुना खाने से बचना चाहते हैं, ऐसे में गुमला में सादा, स्वादिष्ट और देसी नाश्ते की तलाश करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प सामने आया है. गुमला शहर के पालकोट रोड, टावर चौक के पास स्थित हिन्दुस्तान डेयरी मिष्ठान में अब शुद्ध बिहारी फ्लेवर वाली लिट्टी-चोखा परोसी जा रही है. कोयले की आंच पर सिकी लिट्टी, देसी घी, खास चोखा और चटनी के साथ यहां लोगों को बिल्कुल बिहार जैसा असली स्वाद मिल रहा है, जिसकी वजह से सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. रिपोर्ट- अनंत कुमार
आज के समय में बहुत से लोग ज्यादा ऑयली खाना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में अगर आप गुमला जिले के रहने वाले हैं या गुमला आते हैं और सादा व टेस्टी नाश्ते की तलाश कर रहे हैं, तो गुमला में बिहारी फ्लेवर वाली लिट्टी चोखा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. गुमला के हिन्दुस्तान डेयरी मिष्ठान में बिहार के कारीगर द्वारा शुद्ध बिहारी स्टाइल में लिट्टी चोखा परोसा जा रहा है. यहां आपको यकीनन टेस्टी और जायकेदार लिट्टी मिलेगी.
लिट्टी को कोयले के चूल्हे में पकाकर खास चोखा और चटनी के साथ परोसा जाता है. प्याज, हरी मिर्च और स्पेशल चटनी स्वाद में चार चांद लगा देती है. लोगों को यहां की लिट्टी इतनी पसंद आ रही है कि देर रात तक होटल पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. यह होटल गुमला शहर के पालकोट रोड, टावर चौक के पास है.
हिंदुस्तान डेयरी मिष्ठान के संचालक मनीष हिंदुस्तान ने Bharat.one को बताया कि उनके होटल हिन्दुस्तान मिष्ठान एंड डेयरी में नाश्ता और भोजन के कई आइटम उपलब्ध हैं. इसी कड़ी में इस साल से एक नया प्रोडक्ट शुरू किया गया है, जो बिहार का बहुत ही फेमस व्यंजन है, जिसे लिट्टी चोखा कहा जाता है. जैसा कि हम जानते हैं, बिहार का लिट्टी चोखा पूरे देश में मशहूर है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
इसी को देखते हुए उनके होटल में बिहार के कुशल कारीगरों द्वारा लिट्टी चोखा की शुरुआत की गई है. उनका पूरा प्रयास है कि गुमला में भी बिल्कुल बिहार जैसा ही टेस्टी लिट्टी चोखा परोसा जा सके. वही स्वाद, वही चटनी और वही लिट्टी गुमला में देने की कोशिश की गई है, जिसे ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि वे ग्राहकों को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि बिल्कुल बिहार की लिट्टी चोखा जैसा ही स्वाद उनके हिन्दुस्तान मिष्ठान और डेयरी भंडार में मिलेगा. स्वाद और क्वालिटी में यह कहीं से कम नहीं है, बल्कि कई लोगों को इससे भी बेहतर लग रहा है. इसलिए एक बार जरूर आकर टेस्ट करें. इससे लोगों को पता चलेगा कि लिट्टी चोखा के मामले में अब झारखंड, खासकर गुमला जिला भी पीछे नहीं है. यहां स्वाद और शुद्धता का खास ध्यान रखा जाता है. उनका प्रतिष्ठान शुद्धता और क्वालिटी के लिए जाना जाता है और यहां सभी उच्च गुणवत्ता वाली चीजों का ही इस्तेमाल किया जाता है.
लिट्टी चोखा में इस्तेमाल किया जाने वाला घी भी उनके डेयरी का शुद्ध घी होता है. वहीं लिट्टी के अंदर जो सामग्री भरी जाती है, वह भी उच्च गुणवत्ता वाली चीजों से कारीगरों द्वारा तैयार की जाती है. लिट्टी को कोयले के चूल्हे में अच्छी तरह पकाकर घी में डुबोकर परोसा जाता है, जिससे लोगों को इसका स्वाद काफी पसंद आ रहा है और अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
लिट्टी बनाने के लिए आटे में पानी के साथ मोयन के रूप में घी का इस्तेमाल किया जाता है. सत्तू में अदरक, लहसुन, गोलकी, अजवाइन, मंगरैला, धनिया, नींबू, सरसों तेल और नमक मिलाकर हल्का गूंथकर मिश्रण तैयार किया जाता है. इसके बाद आटे की लोई में सत्तू का मिश्रण भरकर कोयले की धीमी आंच पर पकाया जाता है. लिट्टी के साथ आलू का स्पेशल चोखा, बैंगन का चोखा, धनिया पत्ता और टमाटर की चटनी, साथ में हरी मिर्च, प्याज और मूली परोसी जाती है. कीमत की बात करें तो सादा लिट्टी 40 रुपये जोड़ा और घी वाली लिट्टी 50 रुपये जोड़ा उपलब्ध है. यह दुकान सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-gumla-bihari-litti-chokha-hindustan-dairy-mithan-local18-10127475.html
