Last Updated:
गर्मियों में ककड़ी का जूस पीना शरीर को ठंडक और लिवर डिटॉक्स में मदद करता है. इसे सुबह खाली पेट या दोपहर के खाने से पहले पिएं. किडनी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

health, गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करने के लिए हम कई तरीकों को अपनाते हैं. जिससे गर्मी को बर्दास्त किया जा सके. इसके लिए आप ककड़ी को उपयोग में ला सकते हैं. इसको आप कई तरह से खा सकते हैं. इसे अकेले भी खा सकते हैं, सलाद के साथ भी खा सकते हैं. इसके अलावा आप ककड़ी का जूस (Cucumber Juice) बनाकर भी पी सकते हैं. ये न सिर्फ गर्मियों में आपकी बॉडी को ठंडक देता है, बल्कि लिवर की गहराई से सफाई (डिटॉक्स) भी करता है. लिवर शरीर का वो “फिल्टर” है जो अगर साफ़ न हो, तो थकान, स्किन प्रॉब्लम, पाचन गड़बड़ी और वजन बढ़ना जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इन सभी कारणों से बचने के लिए ककड़ी का जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
तो आइए जानें ककड़ी का जूस कैसे बनाएं, उसके फायदे क्या हैं और इसे कब पीना सबसे ज़्यादा असरदार होता है.
ककड़ी का जूस बनाने की रेसिपी
बनाने की सामग्री:
1-2 बड़ी ताज़ी ककड़ी (छिली हुई)
5-6 पुदीने की पत्तियां
आधा नींबू का रस
1 छोटा टुकड़ा अदरक (ऑप्शनल)
1/2 गिलास पानी
थोड़ा सा काला नमक (स्वादानुसार)
ककड़ी का जूस बनाने का तरीका:
1. सारी सामग्री मिक्सर में डालें और अच्छे से ब्लेंड करें.
2. छान लें (अगर आप स्मूदी टेक्सचर नहीं चाहते).
3. ऊपर से नींबू रस और पुदीने की पत्तियां डालें.
4. लीजिए आपका ठंडा-ठंडा जूस तैयार है.
लिवर डिटॉक्स में कैसे करता है मदद?
1. ककड़ी में 95% पानी होता है. ये लिवर को हाइड्रेट रखता है, और विषैले तत्व निकालता रहता है.
2. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और सिलिका लिवर की सूजन को कम करते हैं.
3. नींबू और पुदीना लिवर की बाइल प्रोडक्शन बढ़ाते हैं. यानि इससे पाचन बेहतर होता है.
4. अदरक शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में हेल्प करता है.
कब और कितनी मात्रा में पिएं?
1. सुबह खाली पेट या दोपहर के खाने से 30 मिनट पहले पिएं.
2. हफ्ते में 4–5 दिन इसका सेवन करें.
3. चाहें तो 1 हफ्ते का डिटॉक्स रूटीन भी फॉलो कर सकते हैं.
जरूरी बातें:
1. अगर आपको किडनी या यूरिन से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसको पिएं.
2. जूस में शक्कर बिल्कुल न मिलाएं, वरना डिटॉक्स इफ़ेक्ट कम हो जाएगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-make-cucumber-juice-in-this-way-apart-from-keeping-the-body-cool-it-will-deeply-clean-the-liver-note-the-method-9166433.html

















