Last Updated:
Special Recipe Of Haleem : गाजियाबाद की हलीम अपनी खास रेसिपी और लंबे पकाने के तरीके के लिए मशहूर है. इसे रातभर धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे गेहूं, दाल और मांस का स्वाद एक-दूसरे में पूरी तरह घुल जाता है. सु…और पढ़ें
इस दुकान के मालिक मोहम्मद आरिफ हैं जो सालों से अपने हाथों के स्वाद से लोगों का दिल जीत रहे हैं. यहां आपको चिकन, मटन और अंडे की बिरयानी मिलती है. बिरयानी में बासमती चावल का इस्तेमाल किया जाता है और खास मसालों के साथ गोश्त और अंडे मिलाकर इसे तैयार किया जाता है. ऊपर से हरा धनिया, हरी मिर्च और गरम मसाले डालकर परोसी जाती है. यही कारण है कि इसका स्वाद लोगों की जुबान पर हमेशा चढ़ा रहता है. खास बात यह है कि यहां की कीमत भी जेब पर भारी नहीं पड़ती. हॉफ प्लेट बिरयानी 70 रुपए और फुल प्लेट 100 रुपए में मिल जाती है.
बिरयानी के साथ यहां की एक और खासियत है हलीम. हलीम बनाने में घंटों नहीं बल्कि पूरा दिन लग जाता है. मोहम्मद आरिफ बताते हैं कि इसे बनाने की तैयारी एक रात पहले ही शुरू हो जाती है. गेहूं को अच्छे से पीसकर उसमें मीट और देसी मसाले मिलाए जाते हैं. फिर इसे धीमी आंच पर लंबे समय तक पकाया जाता है ताकि स्वाद पूरी तरह अंदर तक उतर जाए. यही वजह है कि यहां की हलीम का स्वाद दूसरे जगहों से बिल्कुल अलग और खास होता है.
एक बार जरूर करें ट्राई
सुबह के वक्त हलीम बिरयानी पर खूब भीड़ रहती है. कई लोग काम पर जाने से पहले यहां नाश्ता करने आते हैं तो कई परिवार सुबह का खास ट्रीट देने के लिए यहां पहुंचते हैं. दुकान का माहौल बड़ा ही सादा है लेकिन खाने का स्वाद हर किसी को अपनी ओर खींच लाता है. गाजियाबाद जैसे शहर में जहां आपको हर कोने पर स्ट्रीट फूड मिलता है वहां मोहम्मद आरिफ की हलीम बिरयानी की अपनी अलग पहचान है. अगर आप भी खाने के शौकीन हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो एक बार सुबह-सुबह हलीम बिरयानी जरूर जाएं. यहां का स्वाद आपको बार-बार खींचकर ले आएगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-ghaziabad-street-food-special-recipe-of-haleem-things-required-making-process-local18-9563179.html

















