Home Food जल्दी और टेस्टी नाश्ता चाहिए? यह ब्रेड चीज़ आमलेट बनाएं, हेल्दी और...

जल्दी और टेस्टी नाश्ता चाहिए? यह ब्रेड चीज़ आमलेट बनाएं, हेल्दी और एनर्जी से भरपूर, जानिए मिनटों में तैयार रेसिपी

0
1


Last Updated:

अगर आप सुबह के समय रोजाना नॉर्मल नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और जल्दी, टेस्टी और एनर्जी से भरपूर नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो ब्रेड चीज़ आमलेट आपके लिए एकदम परफेक्ट विकल्प है. यह नाश्ता जितनी जल्दी बनकर तैयार होता है, उतना ही इसका स्वाद लाजवाब होता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की सामग्री और आसान विधि.

local 18

अगर आप सुबह के समय रोजाना नॉर्मल खाना खाकर थक चुके हैं और जल्दी, टेस्टी और एनर्जी से भरपूर नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो ब्रेड चीज़ आमलेट आपके लिए एकदम परफेक्ट है. यह नाश्ता जितनी जल्दी बनकर तैयार होता है, उतना ही इसका स्वाद लाजवाब होता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि और आवश्यक सामग्री.

Bharat.one

ब्रेड चीज़ आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले तीन अंडे लें, इसके साथ एक प्याज, एक टमाटर और एक हरी मिर्च भी तैयार कर लें. स्वादानुसार नमक और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालें. इसके अलावा दो ब्रेड स्लाइस, एक चीज़ स्लाइस, ½ टीस्पून ऑरिगैनो और ½ टीस्पून चिली फ्लेक्स के साथ एक टेबलस्पून मेयोनेज़ लें. सभी चीज़ों के साथ 1 टीस्पून तेल और 1 टीस्पून बटर भी शामिल करें. अब चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

Bharat.one

सबसे पहले एक बाउल में 3 अंडे फोड़ लें. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें. ऊपर से स्वादानुसार नमक और चुटकी भर काली मिर्च पाउडर डालकर अंडों को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

Bharat.one

अब गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन रखें और उसमें बटर डालें. पैन में तेल और बटर डालकर हल्का गर्म होने दें. जब बटर पूरी तरह पिघल जाए, तब फेंटा हुआ अंडा पैन में डालें और मध्यम आंच पर पकने दें.

Bharat.one

अंडा हल्का सेट होने लगे तो इसके ऊपर 2 ब्रेड स्लाइस रख दें और हल्के हाथ से दबाएं. अब सावधानी से पूरा आमलेट पलट दें, ताकि ब्रेड नीचे आ जाए और आमलेट ऊपर रहे.

Bharat.one

आमलेट पलटने के बाद ब्रेड के ऊपर 1 चीज़ स्लाइस रखें. इसके ऊपर ऑरिगैनो, चिली फ्लेक्स और मेयोनेज़ डालें. इसके बाद आपका फ्लैट चीज़ आमलेट तैयार होने लगेगा और सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा.

Bharat.one

अब आमलेट को धीरे-धीरे फोल्ड करें और धीमी आंच पर 1 मिनट तक पकाएं, ताकि चीज़ अच्छे से मेल्ट हो जाए. इसके बाद गरम-गरम ब्रेड चीज़ आमलेट को टमाटर सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें. अंदर से चीज़ स्ट्रेची और बाहर से हल्का क्रिस्पी लगेगा. इसे आप अपने घर पर बच्चों को भी खिला सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

क्या आपने ट्राई किया ब्रेड चीज़ आमलेट? हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-bread-cheese-omelette-quick-healthy-tasty-breakfast-ideas-know-recipe-local18-10011103.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here