Last Updated:
How to make curd with silver ring: चांदी की अंगूठी से बिना जामन के परफेक्ट दही जमाने के लिए गर्म दूध को गुनगुना कर मिट्टी या स्टील के बर्तन में डालें, चांदी की अंगूठी डालें और रातभर ढककर रखें. सुबह परफेक्ट दही …और पढ़ें
बिना जामन चांदी की अंगूठी से जमाएं दही.
हाइलाइट्स
- चांदी की अंगूठी से बिना जामन के दही जमाएं.
- गर्म दूध में चांदी की अंगूठी डालकर रातभर रखें.
- सुबह परफेक्ट गाढ़ा दही मिलेगा.
How to make curd with silver ring: दही खाना हर कोई पसंद करता है. खासकर, गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए ताकि शरीर को ठंडक मिले. दही कैल्शियम,विटामिन डी से भरपूर होने के कारण हड्डियों के लिए बेस्ट है. जिल लोगों के पास अधिक समय नहीं होता है, वे मार्केट से दही खरीद कर खाते हैं. कुछ लोग मार्केट का दही खाने से बचते हैं. कई बार आप घर पर दही जमाते तो हैं, लेकिन वह सही से गाढ़ा, थक्केदार नहीं जम पाता है. आप चाहते हैं कि दही परफेक्ट जमे वही भी बिना जामन के तो आपको चाहिए चांदी की एक या दो अंगूठी या फिर सिक्का. कई बार घर में दही थोड़ा भी नहीं बचता या फिर लोग जामन निकालकर रखना भूल जाते हैं. ऐसा आपके साथ भी कभी हो तो आप चांदी की अंगूठी से दही जमाने वाली ट्रिक ट्राई कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे…
चांदी की अंगूठी से जमेगा दही
दुनिया में कई ऐसे-ऐसे हैक्स हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएं. ऐसा ही एक ट्रिक है दही जमाने का, जिसमें आप चांदी की अंगूठी का यूज करके परफेक्ट दही जमा सकते हैं. इसके लिए आपको जामन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
आपको सबसे पहले दूध गर्म करना है. जब दूध गर्म हो जाए तो उसे हल्का गुनगुना कर लें. कभी भी अधिक उबले हुए दूध में जामन नहीं डालना चाहिए वरना दूध फट जाएगा. जब दूध गुनगुना हो जाए तो आप इसे मिट्टी के बर्तन या फिर किसी भी स्टील के बर्तन में दूध डालें. उसमें आप एक या दो चांदी की अंगूठी डाल दें. इसे ढक दें और कैसरोल के अंदर रख दें और कैसरोल का ढक्कन भी लगा दें. इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें. आप चाहें तो चांदी का सिक्का भी डाल सकते हैं.
इसे आप ओवन के अंदर या किसी ऐसी जगह रखें जहां गर्माहट हो. Ac वाले रूम या हॉल, पंखे, कूलर वाले जगह पर ना रखें. सुबह जब आप निकालकर चेक करेंगे तो परफेक्ट मार्केट जैसा दही जमा हुआ मिलेगा. उसके अंदर से अंगूठी या सिक्का आप निकाल लें. आप रोटी, चावल दाल के साथ इसे खाने का लुत्फ उठाएं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-do-you-know-this-trick-with-setting-curd-using-silver-ring-without-starter-know-how-to-make-curd-at-home-bina-jaman-ke-dahi-kaise-jamaye-9167862.html

















