Home Food टमाटर धनिया नहीं, ट्राई करें बस्तर वाली बैगन की देसी भुजिया चटनी,...

टमाटर धनिया नहीं, ट्राई करें बस्तर वाली बैगन की देसी भुजिया चटनी, भूल नहीं पाएंगे रेसिपी – Chhattisgarh News

0
1


Last Updated:

Baingan bhujia chatni: बैंगन की सब्जी हर किसी को पसंद नहीं होती है, लेकिन आप बैंगन की इस देशी रेसिपी को एक बार खायेंगे तो बार बार खाने का मन करेगा. इन स्टेप्स को फॉलो कर इसे बना सकते है.

बस्तर: बैंगन की सब्ज़ी तो हर किसी को पसंद नहीं होती है, लेकिन आप इस तरह बैंगन की भुजिया वाली चटनी बनाएंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा.  यह भुजिया चटनी बनाना बेहद आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है.आप इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से बैगन की भुजिया चटनी बना सकते हैं.

बैगन की भुजिया चटनी बनाना बेहद ही आसान है. आप अपने घर के लोगों को इस रेसिपी का स्वाद चखाएंगे तो आपकी तारीफ़ करते नहीं थकेंगे और आप घर की किचन क्वीन बन सकती हैं. अगर आप इस भुजिया को लकड़ी के चूल्हे पर बनाएंगे तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.इस देसी स्टाइल बैगन की भुजिया चटनी को एक बार खाने के बाद यह आपकी स्पेशल डिश बन जाएगी.

बैगन की भुजिया बनाने की सामग्री
एक बैगन – गोल कटा हुआ,तेल – 10 मिलीलीटर, मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच, नमक – स्वाद अनुसार

बैगन की भुजिया बनाने की विधि

सबसे पहले बैगन को पतले गोल काट लीजिए.काटने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए. अब एक तवा लीजिए और उस पर तेल को अच्छी तरह फैला दीजिए. इसके बाद मसाले लगे हुए बैगन को तवे पर डाल दीजिए. थोड़ी देर बाद बैगन को पलट लीजिए.जब तक बैगन अच्छे से भुन न जाए, इसे पलट-पलट कर भूनते रहें. जब बैगन अच्छे से भुन जाए, तो आपकी बैगन की भुजिया वाली चटनी तैयार है. आप इसे चावल और रोटी के साथ सर्व कर सकते है. इस विधि से बैगन की सब्जी को बनाकर अपने घर के लोगों को स्वाद चखाईए.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

homelifestyle

टमाटर धनिया नहीं, ट्राई करें बस्तर वाली बैगन की देसी चटनी, भूल नहीं पाए स्वाद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bastar-baingan-bhujia-chatni-recipe-tasty-desi-style-local18-ws-l-9929561.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version