ठंड के मौसम में मिठाइयों का अलग ही आनंद होता है.इस समय खासतौर पर गुड़ और तिल से बनी मिठाइयां काफी लोकप्रिय होती हैं.लेकिन ग्रामीण इलाकों में एक खास और पारंपरिक मिठाई “सोंठ के लड्डू” बनाई जाती है, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है.यह मिठाई न सिर्फ आपको ठंड से बचाती है बल्कि सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों से भी राहत देती है.
सोंठ के लड्डू बनाने की विधि:
सोंठ के लड्डू बनाने के लिए आपको किसी महंगी सामग्री की आवश्यकता नहीं होती.यह मिठाई आपके किचन में मौजूद सामान से ही तैयार हो जाती है.
सामग्री:
चावल का आटा: 1 किलो
गेहूं का आटा: 1 किलो
सोंठ: 25 ग्राम
मेथी: 25 ग्राम
सूखा मेवा (बादाम, काजू, अखरोट): 100 ग्राम
गुड़: 750 ग्राम
घी: 1 किलो
हल्दी: 2 चम्मच
तरीका:
सबसे पहले 1 किलो चावल को धोकर सुखा लें और फिर कढ़ाही में भून लें.इसे मिक्सी में पीसकर बारीक आटा बना लें.
गेहूं के आटे को 100 ग्राम घी में 2 चम्मच हल्दी डालकर सुनहरा भूनें.
सूखे मेवे को हल्का भूनकर मिक्सी में दरदरा पीस लें.
अब एक बड़े बर्तन में चावल का आटा, गेहूं का आटा, सोंठ, मेथी और सूखे मेवे को मिक्स करें.
कढ़ाही में 1 किलो घी गर्म करें और इसे मिश्रण में डालकर अच्छे से मिलाएं.
गुड़ और एक गिलास पानी को कढ़ाही में डालकर पाग (गाढ़ा सिरप) बनाएं.ध्यान दें कि पाग ज्यादा सख्त न हो.
पाग को मिश्रण में मिलाकर गोल-गोल लड्डू बना लें.
सोंठ के लड्डू के फायदे:
आयुर्वेदाचार्य शिव कुमार पांडे के अनुसार, सोंठ के लड्डू ठंड के दिनों में शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं.यह लड्डू पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और रक्त संचार में सुधार करते हैं.
किन लोगों के लिए फायदेमंद है सौंठ के लड्डू?
मधुमेह के मरीज भी इन्हें सीमित मात्रा में खा सकते हैं.
सर्दी-जुकाम, खांसी और बदन दर्द में यह लड्डू संजीवनी का काम करते हैं.
यह लड्डू शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और सर्दियों में ठंड से बचाते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 11:54 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-prepare-this-sweet-at-home-in-winter-special-ladoo-recipe-local18-8918670.html
