Agency:Bharat.one Madhya Pradesh
Last Updated:
Amla Ka Aachar: दादी अम्मा का तरीका अपनाकर स्वादिष्ट आंवला अचार बनाएं, जो सालों तक खराब नहीं होगा और इसका स्वाद आपके खाने में अलग रंग भरने का काम करेगा.
आंवला अचार बनातीं प्रेमा बाई
हाइलाइट्स
- आंवला अचार बनाने के लिए आंवले को धोकर सुखाएं।
- मसाले में मेथी, राई, हल्दी, नमक, मिर्च मिलाएं।
- मिट्टी के बर्तन में आंवला अचार सालों तक खराब नहीं होता।
Amla Pickle Making Process. ठंड का मौसम धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. जिसके चलते ज्यादातर घरों में आंवला के अचार रखे जा रहे हैं. छतरपुर जिले की रहने वाली प्रेमाबाई सालों से आंवला आचार बना रही हैं. इनके आचार की खासियत है कि इनका बनाया हुआ आंवला सालों साल खराब नहीं होता है.
प्रेमा बाई Bharat.one से बातचीत में बताती हैं कि हम तों सालों से आंवला अचार बना रहे हैं. ये अचार पुराने परंपरागत तरीके से ही बनते आ रहे हैं. हमारे अम्मा भी ऐसे ही बनाती थीं. उन्हें से हमनें सीखा है. हमारे यहां जो आंवला अचार बनाया जाता है, वह बिल्कुल देसी तरीके से बनाया जाता है.
आंवला अचार बनाने से सबसे करें ये काम
प्रेमा बाई बताती हैं कि सबसे पहले आंवले को धोया जाता है. इसके बाद अमकटना से काटा जाता है. फिर धूप में सुखाया जाता है. ताकि आंवले का कड़वापन चला जाए.
ऐसे करें आंवला अचार का मसाला तैयार
प्रेमा बाई बताती हैं कि आंवले को सुखा कर रख लें. अब बारी आती है मसाला तैयार करने की. इस मसाले में मेथी दाना, राई, हल्दी, नमक और मिर्च को एक साथ पीस लें. मसाले में इन सभी चीजों की मात्रा स्वादानुसार ही रखें. लेकिन ध्यान दें!
1 किलो आंवला अचार में डेढ़ पाव (लगभग 350 ग्राम) मसाला ही मिला सकते हैं.
सबसे बाद में मिलाएं सरसों तेल
इसके बाद अपने हांथों से सभी आंवले में अच्छी तरह से मसाला मिला लें. इसके बाद सरसों का तेल मिला लें, एक बार फिर से आंवले को सरसों के तेल से अच्छी तरह से मिला लें.
आंवला अचार बनाने के लिए सामग्री
1 किलो आंवला, 250 ग्राम सरसों का तेल, 50 ग्राम राई, 10 ग्राम मेथी दाना, 5 ग्राम लाल मिर्च पाउडर, 2 ग्राम हल्दी पाउडर, 1 ग्राम अमचूर पाउडर और नमक स्वादानुसार ही लें.
इस बर्तन में रखने से नहीं होता सालों साल खराब
प्रेमा बाई बताती हैं कि आंवला अचार तैयार करने के बाद सबसे जरूरी होता है कि आप आंवला अचार किस बर्तन में रखते हैं. पुराने जमाने में तो हम मिट्टी के बर्तन में रखते थे. मिट्टी के रखे बर्तन में आंवला अचार सालों साल खराब नहीं होता है. साथ ही आंवला अचार में नमक और तेल की मात्रा भी ज्यादा रखें, इससे आंवला जल्दी ख़राब नहीं होता है.
आंवला अचार खाने के फायदे
आंवले का अचार पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है.
यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है.यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है.आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं.
बता दें, आंवला विटामिन-सी का खजाना है जो न सिर्फ आपके बालों और आंखों के लिए फायदेमंद है बल्कि आपकी इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है. यह पाचन में सुधार लाता है, खून को साफ करता है और बदलते मौसम में होने वाले फ्लू से बचाने में भी काफी मदद करता है. आंवले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और आपकी रोग प्रतिरोधक में इजाफा करते हैं.
Chhatarpur,Madhya Pradesh
February 16, 2025, 13:33 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-amla-pickle-learn-from-grandma-know-sahin-masaalon-ke-saath-kaise-banaen-aanvala-achaar-local18-9036648.html
