Last Updated:
तमिलनाडु में तमिल नववर्ष शुरू हो गया है. इस खास मौके पर कई ट्रेडिशनल पकवान बनते हैं लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि नीम के कड़वे फूलों से भी डिश बनती होगी. दरअसल इस त्योहार पर नीम के फूलों से वेपंपू रसम बनती…और पढ़ें

वेपंपू रसम 30 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है (Image-Canva)
Recipe of vepampoo rasam: नीम खाने के कई फायदे हैं क्योंकि इसमें औषधीय गुण होते हैं लेकिन क्या आपने कभी नीम के फूलों की रसम खाई है. तमिल नववर्ष पर खासतौर पर नीम के फूलों से वेपंपू रसम बनती है जो कड़वी, मीठी और तीखी होती है. लोग इसे बहुत मजे से खाते हैं. इसे खाने के कई फायदे हैं. रसम एक तरह का सूप है जिसे चावलों के साथ खाया जाता है.
वेपंपू रसम बनाने के लिए सामग्री: 3 चम्मच नीम के सूखे फूल
2 कप इमली का पानी
3 चम्मच रसम पाउडर
3 कप पानी
1 चम्मच सरसों के दाने
3 चम्मच घी
1/2 चम्मच हींग
1/2 चम्मच जीरा
3 साबुत सूखी लाल मिर्च
10 पत्ते करी पत्ता
1 प्याज
1 टमाटर
1 चम्मच बारीक कटी अदरक
1 चम्मच बारीक कटी लहसुन
1 चम्मच बारीक कटी कच्ची हल्दी
नमक स्वादानुसार
वेपंपू रसम बनाने की विधि: गर्म पानी में इमली को 20 मिनट तक भिगोकर रखें. अब एक पैन लें और उसमें घी डालकर नीम के सूखे फूलों को फ्राई करें. जब यह भूरे दिखने लगें तो उन्हें पैन से निकाल लें. अब दोबारा पैन में घी डालें और उसमें सरसों के दानें, हींग,अदरक, जीरा, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता, प्याज और लहसुन डालकर तड़का तैयार करें. अब एक बर्तन में इमली का पानी, टमाटर, हल्दी, नमक, पानी और रसम पाउडर को डालकर 5 मिनट तक उबालें. अब इसमें नीम के भुने हुए फूल और सरसों के बीज का तैयार तड़का डालें. इसे मध्यम आंच में 5 मिनट तक उबालें. वेपंपू रसम तैयार है.
गर्मी में नहीं होती परेशानी
आयुर्वेद में नीम खाने के कई फायदे बताए गए हैं. गर्मी के मौसम में इस पेड़ पर सफेद रंग के फूल भी निकलते हैं जो खून को साफ करते हैं. नीम की तासीर ठंडी होती है. नीम के फूल खाने से गर्मी में चलने वाली लू बीमार नहीं करती. इससे पेट खराब नहीं होता. वेपंपू रसम में इमली भी होती है जिससे हाजमा दुरुस्त रहता है. जिन लोगों को गर्मी में एक्ने की दिक्कत है या ब्लोटिंग, एसिड या गैस बनती है तो उन्हें वेपंपू रसम जरूर खानी चाहिए. वेपंपू रसम से ब्लड प्यूरिफाई होता है इसलिए स्किन चमकने लगती हैं और दाग-धब्बे दूर होते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-recipe-of-vepampoo-rasam-in-hindi-why-it-is-prepared-from-neem-flowers-what-are-the-health-benefits-of-this-dish-9172517.html
