नैनीताल: उत्तराखंड का नैनीताल अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है. यह एक पर्यटन नगरी है, जहां कई होटल और रेस्टोरेंट स्थित हैं. नैनीताल की माल रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट ऐसा भी है, जहां आपको दिल्ली की वाइब्स मिलेंगी. यह रेस्टोरेंट पुरानी दिल्ली की तर्ज पर बनाया गया है. रेस्टोरेंट के अंदर जाते ही आपको दीवारों पर दिल्ली की मशहूर दुकानों की पेंटिंग दिखाई देंगी.
यहां पुरानी दिल्ली के पुलिस थाने की पेंटिंग भी बनाई गई है. इस रेस्टोरेंट का नाम भी ‘चांदनी चौक’ रखा गया है. यहां मिलने वाला खाना भी आपको दिल्ली के स्वाद की याद दिलाएगा. यही कारण है कि दिल्ली एनसीआर से नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटक इस रेस्टोरेंट की ओर आकर्षित होते हैं.
दिल्ली की वाइब्स से सजा रेस्टोरेंट
चांदनी चौक रेस्टोरेंट के जनरल मैनेजर राजेंद्र सिंह नेगी ने Bharat.one से खास बातचीत के दौरान बताया कि उनका रेस्टोरेंट दिल्ली के कल्चर से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है. रेस्टोरेंट के बाहर से ही आपको नक्काशीदार डिजाइन देखने को मिलेगी, वहीं अंदर आपको दिल्ली की मशहूर दुकानों की पेंटिंग दीवारों पर दिखाई देंगी. इन पेंटिंग्स में आपको दिल्ली बैग हाउस, जलेबी वाला, सुनार की दुकान, हेयर ड्रेसर जैसी कई दुकानें नजर आएंगी, जो पूरी दिल्ली की वाइब्स देती हैं.
इसे भी पढ़ें – Noida के इस कैफे में मिल रहा है लाजवाब स्वाद…बर्थडे-पार्टी के लिए है धांसू जगह, देखें Video
खाना दिलाएगा दिल्ली की याद
मैनेजर राजेंद्र ने बताया कि नैनीताल की माल रोड पर स्थित चांदनी चौक रेस्टोरेंट का डिजाइन ही नहीं, बल्कि यहां का खाना भी दिल्ली स्टाइल में बना है. बेहद स्वादिष्ट है. यहां की पनीर धनिया डिश बेहद प्रसिद्ध है. इसके अलावा, यहां आपको मेन कोर्स के साथ शुद्ध देशी घी में बनी जलेबी भी मिलेगी. जलेबी के साथ आप यहां के खास कुल्हड़ दूध का भी स्वाद ले सकते हैं, जो आपको दिल्ली की याद दिलाएगा. नैनीताल में इस तरह का यह इकलौता रेस्टोरेंट है.
बता दें कि नैनीताल में बहुत सारे रेस्तोरेंट हैं. लेकिन इस रेस्टोरेंट को आजकल लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सजावट के साथ-साथ कमाल के स्वाद के लिए भी यह रेस्टोरेंट एक कमाल की जगह है.
FIRST PUBLISHED : October 23, 2024, 12:15 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-chandni-chowk-nainital-famous-restaurant-serve-best-food-local18-8789392.html
