Home Food न इमली, न टमाटर! कच्चे आम से बनाएं ऐसी कढ़ी जो टेस्टी...

न इमली, न टमाटर! कच्चे आम से बनाएं ऐसी कढ़ी जो टेस्टी भी और गर्मी में पेट को देगी ठंडक

0
1


Last Updated:

Raw Mango Kadhi Recipe: गर्मियों में कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी बनाने की विधि वृषाली भुजाडे ने दी है. इसमें आम का गूदा, बेसन, मूंगफली, लहसुन, मसाले और चीनी मिलाकर स्वादिष्ट कढ़ी बनाई जाती है.

न इमली, न टमाटर! कच्चे आम से बनाएं ऐसी कढ़ी जो टेस्टी भी और पेट को देगी ठंडक

कच्चे आम की कढ़ी रेसिपी

हाइलाइट्स

  • कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी गर्मियों में बनाएं.
  • आम का गूदा, बेसन, मूंगफली, मसाले और चीनी मिलाकर कढ़ी बनाएं.
  • चीनी की जगह गुड़ और उबालने की जगह आम को भून सकते हैं.

अमरावती: गर्मियों में कच्चे आम से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं. इनमें से कई डिशेजों की रेसिपी आपने देखी होगी. आज हम आपको कच्चे आम की कढ़ी बनाने की विधि बताएंगे. गर्मियों में दोपहर के खाने में खट्टी-मीठी कढ़ी जरूर होनी चाहिए. इससे खाने का स्वाद बढ़ता है और गर्मी का असर भी कम होता है. कच्चे आम की कढ़ी कैसे बनाएं? इसकी रेसिपी अमरावती की वृषाली भुजाडे ने दी है.

कच्चे आम की कढ़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
पके हुए कच्चे आम का गूदा, तेल, जीरा, राई, करी पत्ता, धनिया पत्ती, बारीक पिसे हुए मूंगफली के दाने, चीनी, हल्दी, नमक, बेसन, लहसुन, लाल मिर्च.

कच्चे आम की कढ़ी बनाने की रेसिपी (Raw Mango Kadhi Recipe):
सबसे पहले कच्चे आम के गूदे में बेसन मिलाएं. फिर इसे अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद एक बर्तन को गैस पर रखें और उसमें तेल डालें. तेल गरम होने पर उसमें जीरा और राई डालें. फिर लाल मिर्च डालें. इसके बाद करी पत्ता और धनिया पत्ती डालें और अच्छे से मिक्स करें. फिर इसमें लहसुन डालें. लहसुन को थोड़ा मिक्स करने के बाद इसमें मूंगफली का पिसा हुआ दाना डालें और अच्छे से मिक्स करें. फिर हल्दी डालें और तुरंत कच्चे आम का गूदा डालें.

इमली सिर्फ चटपटी नहीं, ये है बीमारियों की रामबाण दवा! पेट की जलन हो या सूजन, कई दर्दों का इलाज इसमें छिपा है

बता दें कि इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करें और जरूरत हो तो पानी भी डाल सकते हैं. फिर स्वादानुसार नमक डालें. मिक्स करने के बाद स्वादानुसार चीनी डालें. अब कढ़ी लगभग तैयार हो जाएगी. अब कढ़ी को उबाल आने दें. उबाल आने के बाद कढ़ी खाने के लिए तैयार हो जाएगी. झटपट बनने वाली खट्टी-मीठी कढ़ी जरूर बनाएं. इसमें आप चीनी की जगह गुड़ भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे इसका स्वाद और भी अच्छा लगेगा. साथ ही कच्चे आम को उबालने की बजाय भून भी सकते हैं.

homelifestyle

न इमली, न टमाटर! कच्चे आम से बनाएं ऐसी कढ़ी जो टेस्टी भी और पेट को देगी ठंडक


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-raw-mango-kadhi-in-summer-step-by-step-guide-kacha-aam-kadhi-sa-local18-9177212.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here