Last Updated:
Parwal bharwa recipe in hindi: बिहार के नवगछिया का परवल प्रसिद्ध है. ऐसे में सीजन के समय भागलपुर में गर्मी के दिनों में परवल की डिमांड बढ़ जाती है.
परवल
भागलपुर: गर्मी का दिन आते ही हरी सब्जियां आना शुरू हो जाती हैं. इन सब्जियों से लोग तरह-तरह के व्यंजन भी बनाते हैं. इस सीजन में परवल भी आना शुरू हो जाता है. परवल को सब्जी के अलावा अन्य तरीके से भी इस्तेमाल किया जाता है. तो आज हम आपको परवल की नई डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप परवल का भरवा (भरवा परवल) या परवल का मैगल भी कह सकते हैं.
परवल को लोग सब्जी के अलावा इसमें मसाला भरकर भी खाना पसंद करते हैं. इस डिश को बनाने के लिए मोटे साइज वाले परवल अच्छे होते हैं. इसे बनाने के लिए पहले परवल को बीच से चीरा लगा दें. यह भी कर सकते हैं कि परवल में एक तरफ से कटिंग कर उसका बीज चम्मच या चाकू के सहारे निकाल लें. उसके बाद धनिया, जीरा और हल्का मिर्च मिलाकर उसको बीज के साथ पीस लें. इसके बाद प्याज काट लें. उसे पिसे हुआ मसाले में मिलाकर अच्छे भून लें. अब उस खाली पड़े परवल को अच्छे से धो लें. उसके बाद उसमें मसाला भर दें.
मसाले को तेल में छान लें और थोड़ा सा लाल होने पर उसे निकाल दें. खासकर ये डिश मिथलांचल में अधिक देखने को मिलती है. आप इसे रोटी और चावल दोनों में खा सकते हैं. एक बार खाने के बाद हो सकता है कि आप इसके स्वाद के दीवाने हो जाएं.
नवगछिया में होता है परवल
आपको बता दें कि नवगछिया सब्जी के लिए काफी प्रसिद्ध है. भागलपुरी परवल की डिमांड विदेशों तक मे है. यहां पर दो तरह का परवल उपज होता है. यहां पर एक रेघा वाला एक सदा परवल उपज होता है. सबसे अधिक स्वादिष्ट सदा वाला लगता है. इसका वजह है इसकी ऊपरी परत पतली होती है. ,जिसके कारण यह स्वादिष्ट लगता है. आप परवल का मिठाई खाए होंगे इसको भी बनाने की विधि कुछ ऐसी ही है सिर्फ ये मीठा बनता है और ये नमकीन बनता है. खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bharwa-parwal-recipe-in-hindi-local18-9178499.html
