Paranthe Wali Gali: पुरानी दिल्ली में पराठे वाली गली का इतिहास काफी खास है. कहा जाता है कि इस गली का नाम पराठे की दुकानों की वजह से पड़ा था. आपको बता दें कि इस गली में तीन दुकानें ऐसी हैं, जो 100 साल से भी ज्यादा पुरानी हैं. पहली दुकान बाबूराम देवी दयाल, दूसरी दुकान पंडित कन्हैया लाल दुर्गा प्रसाद दीक्षित और तीसरी दुकान पंडित गया प्रसाद शिवचरण के नाम से प्रसिद्ध है. इन दुकानों की सबसे खास बात यह है कि यहां पर कई बड़े-बड़े राजनेता और सेलिब्रिटीज भी अक्सर पराठे खाने के लिए आते रहते हैं.
पुरानी दिल्ली के फेमस दुकानें
जब Bharat.one की टीम ने इन दुकान के मालिकों से पूछा कि कौन से राजनेता और सेलिब्रिटीज पराठे खाने के लिए आ चुके हैं. तब पंडित कन्हैया लाल नाम की दुकान के मालिक प्रशांत तिवारी ने कहा इस दुकान पर राजनेता और भारत के उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम और बडे सेलिब्रिटी रणबीर कपूर, इम्तियाज अली के साथ आकर पराठे खाने के लिए आए थे. उन्होंने कहा यहां पर बाबू जगजीवन राम ही पराठे खाने के लिए आए थे.
कई फेमस सितारों को पसंद आया था स्वाद
पंडित गया प्रसाद शिवचरण नाम की मशहूर दुकान के मालिक भोला ने लोकल18 टीम को बताया कि अपने पिताजी से सुना है और यहां लगी तस्वीरों से पता चला कि इस दुकान पर प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पराठे खाने के लिए आए थे. उन्होंने कहा यह दुकान लगभग 150 साल पुरानी है और इस दुकान पर कई राजनेता पराठे खाने के लिए आए थे.
इसे भी पढ़ें – सिर्फ ठंड में मिलती है ये लाजवाब पट्टी…स्वाद में होती है नंबर-1, 80 रुपये में आ जाएगा मजा
कितनी है पराठों की कीमत
दुकानदारों ने बताया यहां पर मिलने वाले पराठों का स्वाद तो कमाल होता ही है. साथ ही कीमत भी कुछ ज्यादा नहीं है. आपको यहां पराठे खाने के लिए 90 रुपए से 300 रुपए तक का खर्च करना होगा.
कैसे पहुंचे यहां
अगर आप पराठे खाने पराठे वाली गली में जाना चाहते हैं, तो सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक कभी जा सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए येलो मेट्रो लाइन से चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा. जहां गेट नंबर 1 से बाहर निकलते ही चांदनी चौक की तरफ परांठे वाली गली मिल जाएगी.
FIRST PUBLISHED : December 4, 2024, 10:56 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-old-delhi-paranthe-wali-gali-famous-shops-where-celebs-visit-local18-8875426.html
