Home Food पालक कटलेट रेसिपी: घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी कटलेट

पालक कटलेट रेसिपी: घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी कटलेट

0
1


Palak Cutlet Recipe: अगर आप ऐसा स्नैक की रेसिपी ढूंढ रहे हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो, तो पालक कटलेट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है.खासतौर पर अगर घर में बच्‍चे हैं और वे हरी सब्जियां देखकर भागते हैं तो उन्‍हें एक बार ये आयरन और विटामिन से भरपूर पालक से बने कटलेट बनाकर खिला दें. बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट टेक्‍सचर वाले इस कटलेट को बच्चे ही नहीं, बड़े भी खूब पसंद करेंगे और हर किसी को यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी. तो आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

पालक कटलेटके फायदे–
पालक कटलेट न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि पोषण से भरपूर भी. पालक में भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन A, K और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. आलू, ब्रेडक्रम्ब्स और मसाले इन्हें मज़ेदार और भरपेट बनाते हैं. इन्हें शैलो-फ्राई, डीप-फ्राई, बेक या एयर-फ्राई— किसी भी तरह बनाया जा सकता है.

ज़रूरी सामग्री (10-12 कटलेट के लिए)

  • पालक – 2 कप (बारीक कटा और ब्लांच किया हुआ)
  • आलू – 3 (उबले और मैश किए हुए)
  • प्याज़ – 1 (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
  • ब्रेड स्लाइस – 2 (क्रम्बल) या ½ कप ब्रेडक्रम्ब्स
  • धनिया पत्तियां – 2 बड़े चम्मच
  • मसाले: लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला – प्रत्येक ½ चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
  • तेल – शैलो या डीप फ्राई के लिए
कोटिंग के लिए:

  • कॉर्नफ्लोर स्लरी (2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर + 3 बड़े चम्मच पानी)
  • ब्रेडक्रम्ब्स – 1 कप

स्टेप बाई स्‍टेप रेसिपी–

पालक की तैयारी
पालक को अच्छी तरह धोकर उबलते पानी में 2-3 मिनट ब्लांच करें. फिर ठंडे पानी में डालें और अतिरिक्त पानी निचोड़कर बारीक काट लें.

मिक्सचर बनाना
एक बड़े बाउल में पालक, मैश किए आलू, प्याज़, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें. मसाले, नमक, ब्रेडक्रम्ब्स, धनिया और कॉर्नफ्लोर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. यदि मिश्रण बहुत गीला लगे, तो थोड़ा और ब्रेडक्रम्ब्स डालें.

कटलेट का आकार दें
हथेलियों पर हल्का तेल लगाकर मिश्रण से छोटे हिस्से लें और गोल या ओवल शेप दें.

इस तरह करें कोटिंग
कटलेट को कॉर्नफ्लोर स्लरी में डुबोकर ब्रेडक्रम्ब्स में लपेटें. यह डबल कोटिंग कटलेट को परफेक्ट क्रिस्पी टेक्सचर देती है.

पकाने का तरीका-

-शैलो फ्राई: नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और कटलेट दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें.

डीप फ्राई: कढ़ाही में तेल गरम करें और कटलेट को बैच में फ्राई करें.

बेक या एयर फ्राई: आप 200°C पर 20 मिनट बेक करें या एयर-फ्राई करें.

सर्विंग आइडियाज़–
हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम परोसें. इन्हें बर्गर बन के अंदर रखकर पालक कटलेट बर्गर तैयार करें. रैप या सैंडविच में पैटी की तरह भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. शाम की चाय के साथ स्नैक के रूप में परोस सकते हैं.

काम के हैं ये आइडियाज़–
-आप चाहें तो पालक के मिश्रण में पनीर मिलाकर भी कटलेट बना सकते हैं.
-पालक कॉर्न कटलेट बनाने के लिए आप इसमें मीठे कॉर्न मिलाकर क्रंची टेस्ट बना सकते हैं.
-इसके अलावा, पालक ओट्स कटलेट, चीज़ स्टफ्ड कटलेट, स्पाइसी कटलेट भी बना सकते हैं.

परफेक्ट कटलेट के टिप्स–

  • पालक से पानी पूरी तरह निचोड़ लें.
  • मिक्सचर ढीला हो तो थोड़ा और ब्रेडक्रम्ब्स डालें.
  • मीडियम फ्लेम पर फ्राई करें, वरना बाहर जल सकता है और अंदर कच्चा रह जाएगा.
  • पार्टी के लिए पहले से बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं.

तो अगली बार जब क्रिस्पी स्नैक की क्रेविंग हो तो बाहर से तैयार स्नैक्स लेने की बजाय घर पर ही ये स्वादिष्ट पालक कटलेट ट्राई करें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-palak-cutlet-recipe-at-home-with-fresh-spinach-leaves-step-by-step-method-variations-serving-suggestions-in-hindi-ws-el-9609031.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here