Last Updated:
Purnia Famous Kachori: पूर्णिया के पप्पू कुमार झा इस बात का उदाहरण हैं कि इंसान के अंदर ललक हो तो कम संसाधन और पैसे में भी काम शुरू किया जा सकता है और उससे बढ़िया आमदनी भी की जा सकती है. पप्पू झा साइकिल पर पूरे सेटअप के साथ दिल्ली की मशहूर कचौड़ी बेचते हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना काल में ही वे दिल्ली छोड़कर पूर्णिया आए और अब रोजाना करीब 250 प्लेट कचौड़ी की बिक्री करते हैं. ग्राहकों को यह कचौड़ी खूब पसंद आती है, जिस कारण उनकी दुकान पर हमेशा ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है.
बिहार के पूर्णिया में महिला कॉलेज के पास और ग्रीन पार्क के पास पप्पू भाई की दिल्ली की मशहूर कचौड़ी खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है. दरअसल, साइकिल पर पूरा सेटअप तैयार कर दिल्ली की मशहूर कचौड़ी की दुकान लगाई जाती है. दिल्ली की मशहूर कचौड़ी का स्वाद इतना बेहतर होता है कि इसका स्वाद लेने के लिए लोग घंटों इंतजार कर खड़े रहते हैं.
अगर आप भी कचौड़ी खाने के शौकीन हैं तो पूर्णिया शहर के महिला कॉलेज रोड और ग्रीन पार्क के सामने दिल्ली की मशहूर कचौड़ी की दुकान पर पहुंच सकते हैं. यहां आपको दिल्ली में बनने वाली कचौड़ी जैसा ही स्वाद मिलेगा. जानकारी देते हुए दिल्ली की मशहूर कचौड़ी बेचने वाले दुकानदार पप्पू कुमार झा कहते हैं कि वे पिछले 5 वर्षों से पूर्णिया में साइकिल पर घूम-घूमकर पूरा सेटअप लगाकर दिल्ली की मशहूर कचौड़ी का स्वाद लोगों को खिला रहे हैं और इससे मुनाफा भी कमा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि इससे पहले वे दिल्ली में कचौड़ी की दुकान पर काम करते थे और खुद भी दुकान लगाते थे, लेकिन अच्छी कमाई नहीं होने के कारण कोरोना काल के समय उन्होंने काम छोड़ दिया और वापस अपने घर पूर्णिया आ गए. इसके बाद वे कुछ समय तक बेरोजगार भी रहे. फिर उनके मन में ख्याल आया कि क्यों न दिल्ली की मशहूर कचौड़ी का स्वाद पूर्णिया के लोगों तक पहुंचाया जाए. इसके बाद उन्होंने अपनी साइकिल पर कचौड़ी का पूरा सेटअप तैयार किया और पूर्णिया में दिल्ली की मशहूर कचौड़ी का स्वाद लोगों को खिलाने लगे.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
पप्पू कुमार झा बताते हैं कि दिल्ली की मशहूर कचौड़ी खस्ता और काफी स्वादिष्ट होती है. इसे 12 तरह के मसालों के साथ इमली का रस, मीठी चटनी, सॉस, दही और अन्य कई चीजों से तैयार किया जाता है. कचौड़ी और छोले को मिलाकर इसे बनाया जाता है, जिससे ग्राहकों को दिल्ली जैसा बेहतरीन स्वाद मिलता है.
वे बताते हैं कि मात्र 20 रुपये में ग्राहकों को दिल्ली की मशहूर कचौड़ी का स्वाद मिल जाता है. इसके अलावा कई लोग उन्हें जन्मदिन और पार्टी फंक्शन के मौके पर भी बुलाते हैं, जहां उनकी कचौड़ी का स्टॉल लगाया जाता है और लोगों को यह खूब पसंद आती है.
कचौड़ी खाने आए ग्राहक चंदन ठाकुर, मोसोबीर आलम, मुरलीधर कुमार और पप्पू कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि दिल्ली की मशहूर कचौड़ी का स्वाद उन्हें काफी अच्छा लगता है. इसी कारण वे रोज पप्पू भाई की दुकान पर पहुंचकर मात्र 20 रुपये में दिल्ली की मशहूर कचौड़ी का स्वाद लेते हैं. इससे उनकी भूख भी मिट जाती है और मूड भी पूरी तरह से फ्रेश हो जाता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-taste-delhi-famous-kachoris-in-purnia-prepared-with-12-types-of-spices-local18-10130543.html
