Home Food प्रोटीन-एनर्जी का देसी कॉम्बो है ये छत्तीसगढ़ी मटर अंडा भात, ये है...

प्रोटीन-एनर्जी का देसी कॉम्बो है ये छत्तीसगढ़ी मटर अंडा भात, ये है मिनटों वाली रेसिपी – Chhattisgarh News

0
2


Egg rice recipe: अक्सर घरों में रात के बचे चावल को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, जबकि यही चावल एक पौष्टिक और स्वाद से भरपूर व्यंजन की नींव बन सकते हैं. ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने वाला मटर वाला अंडा भात न सिर्फ झटपट तैयार हो जाता है, बल्कि इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और जरूरी पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं. कम सामग्री और आसान विधि से बनने वाली यह रेसिपी उन लोगों के लिए खास है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं.

अलग बर्तन में रखें रात के बचे चावल

सबसे पहले रात के बचे हुए चावल को एक साफ और सूखे बर्तन में निकालकर अलग रख लें, ताकि पकाते समय वह अच्छे से मिक्स हो सके और स्वाद बरकरार रहे.

कड़ाही में अंडे की भाजी करें तैयार

अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. तेल गरम होने पर उसमें अंडा फोड़कर डालें और हल्का सा फैलाकर भूंजी की तरह पका लें. अंडा पक जाने के बाद उसे छानकर अलग प्लेट में निकाल लें.

जीरा-प्याज का लगाएं स्वादिष्ट तड़का

उसी कड़ाही में दोबारा तेल गर्म करें. अब इसमें जीरा डालकर चटकाएं, फिर बारीक कटे प्याज डालें और सुनहरा होने तक अच्छे से भून लें.

मटर और मसालों से बढ़ाएं स्वाद

प्याज भुन जाने के बाद इसमें मिला हुआ हरा मटर डालें और थोड़ी देर तक पकाएं. इसके बाद स्वाद अनुसार नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें.

चावल डालकर करें अच्छी तरह फ्राई

जब मसाले अच्छी तरह पक जाएं, तब उसमें पहले से रखे हुए रात के बचे चावल डाल दें. चावल को मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाते हुए कुछ देर तक फ्राई करें, ताकि हर दाना मसालों का स्वाद सोख ले.

ऊपर से डालें अंडा भाजी और पकाएं

अब तैयार की हुई अंडा भूंजी को ऊपर से डाल दें और करीब 5 मिनट तक लगातार चम्मच चलाते हुए पकाएं. थोड़ी देर में मटर वाला स्वादिष्ट अंडा भात बनकर तैयार हो जाएगा.

स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

यह मटर वाला अंडा भात ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ भरपूर प्रोटीन और ऊर्जा देता है. सुबह नाश्ते से लेकर लंच या डिनर तक, यह रेसिपी हर समय के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-this-traditional-egg-and-rice-dish-perfect-for-keeping-you-warm-in-the-cold-weather-can-be-prepared-in-minutes-local18-ws-l-10021694.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version