Last Updated:
Pizza From Leftover Rice: बचे हुए चावल से हेल्दी और स्वादिष्ट पिज्जा बेस बनाएं. चावल, बेसन, नमक, अजवाइन, काली मिर्च मिलाकर पेस्ट बनाएं. पैन में पकाएं, टॉपिंग्स डालें और बच्चों को टिफिन में दें.

घर में बनाएं चावल से पिज्जा.
हाइलाइट्स
- बचे हुए चावल से हेल्दी पिज्जा बेस बनाएं.
- चावल, बेसन, नमक, अजवाइन, काली मिर्च मिलाकर पेस्ट बनाएं.
- बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट और स्वादिष्ट.
अगर आपके घर में अक्सर पके हुए चावल बच जाते हैं और समझ नहीं आता कि उन्हें कैसे उपयोग करें, तो अब फिक्र करने की जरूरत नहीं है. आप बचे हुए चावल से हेल्दी, स्वादिष्ट और यूनिक पिज्जा बेस बना सकते हैं. यह सिर्फ खाने में टेस्टी ही नहीं होता, बल्कि बच्चों को भी इतना पसंद आता है कि वे बाहर का पिज्जा खाना भूल जाएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी…
इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती. सबसे पहले बचे हुए चावल को मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर पीस लें ताकि यह स्मूद पेस्ट बन जाएय अब इसमें थोड़ा बेसन, नमक, अजवाइन, काली मिर्च और चाहें तो चुटकी भर बेकिंग पाउडर मिला लें. इस बैटर को अच्छी तरह मिक्स करें ताकि यह पिज्जा बेस की तरह एक पतली परत में फैलाया जा सके. अब एक नॉनस्टिक पैन को हल्का सा ग्रीस करें और उस पर यह बैटर डालकर धीमी आंच पर पकाएं. ढककर रखें ताकि यह दोनों तरफ से क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन हो जाए. जब आपका चावल वाला बेस तैयार हो जाए, तो उसमें टॉपिंग्स डालने का समय आ गया है.
यह भी पढ़ें- गर्मी में भी रहती है ड्राई स्किन? रात में स्किन पर लगा लें यह चीज, सॉफ्ट और ग्लोइंग रहेगी त्वचा
आप इसमें बच्चों की पसंदीदा चीजें जैसे कि शिमला मिर्च, प्याज़, स्वीट कॉर्न, टमाटर, चीज़ और ऑरेगैनो डाल सकते हैं. ऊपर से थोड़ा चीज़ स्प्रिंकल करें और फिर पैन को ढक दें ताकि चीज़ मेल्ट हो जाए. चाहें तो ओवन में भी इसे कुछ मिनट बेक कर सकते हैं. ये पिज्जा बेस न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषण से भरपूर भी होता है, क्योंकि इसमें रिफाइंड मैदा नहीं बल्कि चावल और बेसन का प्रयोग होता है. यह डिश बच्चों के टिफिन के लिए भी परफेक्ट है. अब जब भी घर में चावल बचे हों, तो उन्हें फेंकने की बजाय इस मजेदार और हेल्दी पिज्जा में बदलें. यकीन मानिए, एक बार बच्चों को इसका स्वाद लग गया, तो बाहर का ऑर्डर करना ही छोड़ देंगे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-healthy-and-tasty-pizza-base-with-leftover-rice-kids-will-love-9175125.html