Instant Bread Kalakand From Leftover Bread : जब भी कुछ मीठा खाने का मन हो और समय कम हो, तो घर के फ्रिज में पड़ी पुराने ब्रेड काम आ सकता है. जी हां, अगर आप अपने बचे हुए ब्रेड से कुछ टेस्टी और मीठा बनाना चाहते हैं तो इसकी मदद से टेस्टी और क्रीमी ब्रेड कलाकंद बना सकते हैं. ब्रेड की मदद से आप बड़ी ही आसानी से कम समय में ट्रेडिशन मिठाई कलाकंद बना सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती और सिर्फ कुछ बेसिक सामग्री से यह तैयार हो जाती है. तो आइए जानें कि कैसे बचे हुए ब्रेड से आप घर पर बना सकते हैं स्वादिष्ट ब्रेड कलाकंद, वो भी सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में.
आइए जानें इंस्टेंट ब्रेड कलाकंद बनाने की आसान विधि:
सामग्री:
बचे हुए ब्रेड स्लाइस
1-2 कप दूध
2-3 टेबलस्पून मिल्क पाउडर
400 ग्राम कंडेन्स्ड मिल्क
400-500 ग्राम पनीर
1 टीस्पून इलायची पाउडर
सजाने के लिए कटे हुए पिस्ते या सूखे मेवे.
स्टेप 1: ब्रेड का बेस तैयार करें
ब्रेड के किनारों को काटकर उसे मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर जैसा बना लें. अब इसे एक ग्लास ट्रे या डिब्बे में पहली परत के रूप में फैला दें.
स्टेप 2: दूध और पनीर उबालें
एक पैन में दूध और पनीर डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक उबालें जब तक दोनों अच्छी तरह मिक्स न हो जाएं.
स्टेप 3: कंडेन्स्ड मिल्क मिलाएं
अब इसमें कंडेन्स्ड मिल्क और थोड़ा सा चीनी डालें. इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
इसे भी पढ़ें: दादी-नानी के नुस्खे से बनाएं परफेक्ट चावल, खिले भी रहेंगे और वजन भी नहीं बढ़ेगा, बिना कुकर और बिना झंझट!
स्टेप 4: परतें जमाएं
अब इस तैयार मिश्रण को पहले से तैयार ब्रेड बेस पर डालें. चाहें तो एक और ब्रेड की परत डाल सकते हैं और फिर से मिश्रण से कवर करें. अब इस ट्रे को फ्रिज में 30 मिनट तक सेट होने दें.
स्टेप 5: गार्निश करें और सर्व करें
ऊपर से पिस्ता पाउडर या कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाएं. ठंडा होने के बाद चौकोर टुकड़ों में काटें और सर्व करें.
इस आसान रेसिपी से आप कभी भी बिना झंझट के स्वादिष्ट मिठाई बना सकते हैं, वो भी बचे हुए ब्रेड से!
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-easy-way-to-make-instant-bread-kalakand-from-leftover-bread-at-home-follow-these-steps-try-this-sweet-recipe-9163013.html
