बागपत: यूपी के बागपत में ‘भगत जी स्वीट्स’ पर परवल की मिठाई तैयार की जाती है. इस मिठाई का स्वाद इतना निराला है कि लोग इसे काफी दूर-दूर से खाने के लिए पहुंचते हैं. इस मिठाई को ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इस वजह से इसका स्वाद अत्यधिक बढ़ जाता है. यह 500 रुपए किलो में मिल जाती है.
शुद्धता के साथ तैयार होती है यह मिठाई
बागपत मुख्य शहर में स्थित ‘भगत जी स्वीट्स’ पर परवल मिठाई बहुत ही शुद्धता के साथ तैयार की जाती है. आदेश कुमार ने बताया कि पिछले चार माह से इस मिठाई को बनाने का काम किया जा रहा है. पहले बाजार से परमल खरीद कर ले जाते हैं, जिन्हें काटकर उनके बीज बाहर निकाल कर चासनी में पकाया जाता है. जिसके बाद शुद्ध दूध को उबालकर मेवा बनाया जाता है.
8 प्रकार से ड्राई फ्रूट्स का होता है इस्तेमाल
बता दें कि परवल की इस मिठाई में 8 प्रकार के ड्राई फ्रूट्स इसमें डाले जाते हैं, जिसके बाद परवल मिठाई पूरी तरह बनकर तैयार होती है. इस मिठाई को 100% शुद्धता के साथ तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद लेने के लिए लोग देहरादून, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से बागपत में पहुंचते हैं.
जानें मिठाई की कीमत
इस मिठाई का रेट मात्र 500 रखा गया है, जिससे हर व्यक्ति इस मिठाई का स्वाद ले सके और मिठाई का स्वाद ले सके. परमल मिठाई के स्वाद के शौकीन लोग यहां आकर आर्डर करते हैं. इसके साथ ही इसे मंगाकर अपने घर पर खाते हैं.
FIRST PUBLISHED : November 24, 2024, 14:23 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-up-ji-sweets-parwal-mithai-food-8-types-of-dry-fruits-recipe-bhagat-news-local18-8855531.html
