Last Updated:
आजकल चाय के बहुत सारे फ्लेवर आ चुके हैं साथ उनकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है. वहीं ब्लू टी स्वाद के साथ आपकी सेहत का भी ख्याल रखती है और ये बाजार में बहुत महंगी मिलती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप इसे आसानी से घर पर ही तैयार कर लेंगे वो भी बिल्कुल शुद्ध के साथ.
मधुबनी. अगर आप चाय की शौकीन हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है. बता दें कि आप चाय के आनंद के साथ सेहत का भी ध्यान रख सकते हैं. आजकल चाय के बहुत सारे फ्लेवर आ चुके हैं और अपने-अपने टेस्ट के हिसाब से लोग चाय पीते हैं. इसमें एक ब्लू टी भी है जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है. वैसे तो ब्लू टी की पत्ती लगभग 10 हजार प्रति किलो मिलती है, लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं वो भी अपराजिता के फूल के इस्तेमाल से.
ब्लू टी जिसकी मांग आज पूरे भारत या विदेश में है. हर घर में लोग सेहत का ध्यान रखने के लिए या फिर अपने वजन को कम करने के लिए ब्लू टी पीते हैं. वैसे कहा जाता है कि दूध वाली चाय शरीर के लिए नुकसानदायक होती है, तो बहुत सारे लोग ब्लू टी, ग्रीन टी पीते हैं. आज के समय में ब्लू टी की कीमत बाजार में 500 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक है. लेकिन हम आपको आज बताएंगे कि आप कैसे इसे मुफ्त में घर पर बना सकते हैं. ताकि शुद्ध और बिल्कुल फ्री में काम हो जाएगा.
जानिए ब्लू टी बनाने की विधि शुद्धता के साथ
दरअसल, ब्लू टी अपराजिता फूल से बनती है. अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे हैं तो यहां हर घर में अपराजिता फूल लगे होते हैं. वैसे तो अपराजिता फूल के कई सारे गुण होते है. आज हम सबसे लाभकारी गुण बता रहे हैं. अपराजिता फूल सूख कर कम हो जाते हैं इन फूलों को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर रख लें है ताकि चाय बनाने में आसानी होगी. जब आपका दिल करे तो पत्ती की जगह इस पाउडर का उपयोग करें और उसकी चाय बनाकर आनंद लें.
चाय बनाने की विधि
Bharat.one से पूनम देवी बताती हैं कि बाजार में यह ब्लू टी काफी महंगी मिलती है और उसमें मिलावट भी होती है वहीं अपने से बनाने से ये बिल्कुल शुद्ध होती है. बहरहाल इसे बनाने में गर्म पानी में एक चम्मच अपराजिता फूल के पाउडर को मिलाकर उबाल लें, अगर आप ऐसे पीना चाहते तो पी सकते और स्वाद बढ़ाना चाहते तो ब्लू टी में चीनी भी मिला दें. स्वाद के साथ सेहत काफी बेहतर रहेगी.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-this-is-how-you-can-make-blue-tea-at-home-saving-both-health-and-money-local18-10114235.html
