Home Food ब्रेड रसमलाई रेसिपी: झटपट बनाएं टेस्टी और हेल्दी ब्रेड रसमलाई

ब्रेड रसमलाई रेसिपी: झटपट बनाएं टेस्टी और हेल्दी ब्रेड रसमलाई

0
3


Quick Bread Rasmalai Recipe: अक्‍सर ब्रेड फ्रिज में रखा रखा सूख जाता है और हम इसे फेंक देते हैं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं इस पुराने से ब्रेड से आप बेहतरीन दूध वाला शाही रसमलाई बना सकती हैं, सर्दियों में अगर आपको कुछ मीठा और गर्मागर्म खाने का मन करें  तो आप इसे बना सकते हैं. बिना घंटों मेहनत के बनने वाला ये डेजर्ट सिर्फ मिनटों में तैयार हो जाती है. ब्रेड से बनने वाली ये रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आती है. खास बात ये है कि ये हल्की भी होती है और सेहत पर भारी नहीं पड़ती. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान और शानदार तरीका.

quick bread rasmalai recipe, instant winter dessert at home, healthy rasmalai without sugar, easy Indian sweet recipe in minutes,

सामग्री-

8 स्लाइस होल व्हीट या व्हाइट ब्रेड
1 लीटर दूध
2–3 टेबलस्पून चीनी या अपनी पसंद का स्वीटनर
½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
8–10 केसर के धागे
1 टेबलस्पून कॉर्नस्टार्च या पिसा हुआ ओट्स
1 टेबलस्पून कटे हुए बादाम
1 टेबलस्पून कटे हुए पिस्ता
1 छोटा चम्मच गुलाब जल (वैकल्पिक)

बनाने की विधि (Step by Step)

दूध उबालें:
एक गहरी कड़ाही या पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें. जब दूध उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें और दूध को चलाते रहें जिससे वह तले में न लगे.

दूध को गाढ़ा करें:
दूध को धीमी आंच पर 10–15 मिनट तक पकाते रहें. धीरे-धीरे दूध हल्का गाढ़ा हो जाएगा. अगर आप और गाढ़ी रसमलाई बनाना चाहते हैं, तो थोड़े पानी में घुला हुआ कॉर्नस्टार्च या पिसा ओट्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं.

स्वाद डालें:
अब इसमें चीनी या स्वीटनर, इलायची पाउडर और केसर डालें. अच्छे से चलाएं ताकि सारी खुशबू और फ्लेवर दूध में घुल जाए. चाहें तो इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी मिला सकते हैं.

ब्रेड तैयार करें:
ब्रेड के स्लाइस के किनारे काट लें और किसी कटोरी या कुकी कटर की मदद से गोल आकार में काट लें. इससे रसमलाई का लुक भी अच्छा आएगा.

ऐसे भिगोए:
दूध को आंच से उतारकर हल्का गुनगुना होने दें. अब एक चौड़ी प्लेट या बाउल में ब्रेड के टुकड़े सजा दें और ऊपर से तैयार दूध का मिश्रण डालें. ब्रेड को लगभग 10–12 मिनट तक भीगने दें ताकि वह दूध अच्छी तरह सोख ले.

गार्निशिंग:
ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालें. इससे रसमलाई का स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाते हैं.

ठंडा करें:
अंत में ब्रेड रसमलाई को 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. ठंडी होने के बाद सर्व करें.

परोसने का तरीका-ठंडी-ठंडी ब्रेड रसमलाई को डेज़र्ट के तौर पर परोसें. यह बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आती है और त्योहारों या खास मौकों के लिए एक परफेक्ट स्वीट डिश है. करीब 15–20 मिनट की मेहनत में बनने वाली यह मिठाई स्वाद और सेहत दोनों का अच्छा संतुलन देती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-bread-rasmalai-at-home-in-minutes-healthy-quick-dessert-recipe-for-in-winter-ws-l-9948400.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here