Home Food ब्लूबेरी से लेकर गुलाब तक! इस दुकान पर मिलता है 22 फ्लेवर...

ब्लूबेरी से लेकर गुलाब तक! इस दुकान पर मिलता है 22 फ्लेवर वाला स्पेशल सोडा, सेलिब्रिटीज भी हैं फैन

0
4


Last Updated:

मुंबई की इड्रिस सोडा शॉप 1987 से 22 अनोखे फ्लेवर्स के सोडे के लिए मशहूर है. संजीव कपूर, फराह खान और महेश मांजरेकर भी इसके फैन हैं. रोज़ 500 से अधिक ग्राहक यहां आते हैं.

X

मुंबई की इस दुकान पर मिलता है 22 फ्लेवर वाला स्पेशल सोडा.

हाइलाइट्स

  • इड्रिस सोडा शॉप 1987 से 22 अनोखे फ्लेवर्स के सोडे के लिए मशहूर है.
  • संजीव कपूर, फराह खान और महेश मांजरेकर इसके फैन हैं.
  • रोज 500 से अधिक ग्राहक इड्रिस सोडा शॉप पर आते हैं.

मुंबई: गर्मी में अक्सर प्यास बुझाने के लिए लोग ठंडे पेय की तलाश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंबई में एक ऐसी सोडा शॉप है, जो बीते 37 सालों से लोगों को राहत दे रही है? सालभर गर्म मौसम के लिए मशहूर मुंबई में ‘इड्रिस सोडा’ नाम की यह दुकान 1987 से चली आ रही है और अपने अनोखे फ्लेवर्स के लिए मशहूर है. खास बात ये है कि इस दुकान का सोडा सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि फेमस सेलिब्रिटीज भी पसंद करते हैं. आइए जानते हैं, इस दुकान की कहानी और इसके खास 22 फ्लेवर्स के बारे में.

संजीव कपूर भी पी चुके हैं यहां का सोडा
मशहूर शेफ संजीव कपूर, जिन्होंने अपने स्वाद और कुकिंग स्किल्स से देश-विदेश में नाम कमाया है, इस दुकान के सोडे के फैन हैं. वह खुद यहां आकर सोडा पी चुके हैं और इसका स्वाद उन्हें बेहद पसंद आया. इसके अलावा, बॉलीवुड की जानी-मानी डायरेक्टर फराह खान और अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर भी इस सोडे की तारीफ कर चुके हैं.

22 से ज्यादा फ्लेवर में मिलता है सोडा
आमतौर पर बाजार में जलजीरा और नींबू फ्लेवर के सोडे देखने को मिलते हैं, लेकिन इड्रिस सोडा शॉप में 22 से भी ज्यादा फ्लेवर के सोडा तैयार किए जाते हैं. इनमें सबसे ज्यादा मशहूर ब्लूबेरी, पाइनएप्पल, ऑरेंज, रिमझिम और गुलाब फ्लेवर हैं. इस दुकान की खासियत यह है कि वे अपने खुद के बनाए फ्लेवर्स को बर्फ के साथ मिलाकर ग्राहकों को परोसते हैं. दुकान भले ही आकार में छोटी हो, लेकिन रोज़ यहां 500 से भी अधिक ग्राहक सोडा पीने आते हैं.
मुंबई के गर्म मौसम में अगर आप ठंडे और अनोखे फ्लेवर वाले सोडे का स्वाद लेना चाहते हैं, तो इड्रिस सोडा आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है.

homelifestyle

ब्लूबेरी से गुलाब तक! 22 फ्लेवर वाले इस सोडा के सेलिब्रिटीज भी हैं फैन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-mumbai-idris-soda-shop-22-flavors-loved-by-celebrities-local18-9100295.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version