Last Updated:
ठंड में मनचाव सूप स्वाद और सेहत से भरपूर है, जिसमें पत्ता गोभी, गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, सोया सॉस और फ्राइड नूडल्स का उपयोग होता है. बनाना बेहद आसान है. किन इसको बनाना कई लोगों को बड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसको बनाना भी बहुत ही आसान है.
ठंडा मौसम हो और उसमें स्वाद और सेहत से भरपूर सूप पीने के लिए मिल जाएं, फिर तो दिन ही बन जाएगा. लेकिन इसको बनाना कई लोगों को बड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसको बनाना भी बहुत ही आसान है. आइए जानते हैं, इसको बनाने का तरीका. जरूर घर पर बनाकर ट्राई करें.
मनचाव सूप बनाने का तरीका
सामग्री:
- पत्ता गोभी – ½ कप बारीक कटी
- गाजर – ½ कप बारीक कटी
- बीन्स – ¼ कप बारीक कटी
- शिमला मिर्च – ¼ कप
- अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- लहसुन – 1 चम्मच बारीक कटा
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
- सोया सॉस – 1½ चम्मच
- सिरका – 1 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- कॉर्नफ्लोर – 1½ चम्मच (थोड़े पानी में घोल लें)
- तेल – 1½ चम्मच
- पानी या वेजिटेबल स्टॉक – 4 कप
- हरा प्याज़ – सजावट के लिए
विधि:
- एक कड़ाही में तेल गरम करें. उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें.
- अब गाजर, बीन्स, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक तेज़ आंच पर भूनें.
- इसमें पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और उबाल आने दें.
- सोया सॉस, सिरका, नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएं.
- कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और सूप को गाढ़ा होने तक पकाएं.
- गैस बंद करें और ऊपर से हरा प्याज़ डालकर सजाएं.
- गरमागरम सूप को फ्राइड नूडल्स के साथ परोसें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-manchaav-soup-a-treasure-trove-of-taste-and-health-to-bring-a-restaurant-like-taste-make-it-this-way-heres-the-method-ws-ln-9840366.html

















