Home Food मार्केट का क्या भरोसा…घर पर बनाएं बाजार जैसी लाजवाब भल्ला पापड़ी, सासू...

मार्केट का क्या भरोसा…घर पर बनाएं बाजार जैसी लाजवाब भल्ला पापड़ी, सासू मां भी करेंगी तारीफ

0
5


Agency:Bharat.one Haryana

Last Updated:

Bhalla Papdi Recipe: मार्केट में हम जो भी डिश खाते हैं उसे घर में जरूर ट्राई करते हैं, और भल्ला पापड़ी उन डिश में से एक है जो लगभग हर किसी को पसंद आते हैं. आइए जानतें हैं क्रिस्पी भल्ला पापड़ी बनाने की आसान रेस…और पढ़ें

X

लाइफ स्टाइल: ऐसे बनाए भल्ला पापड़ी, स्वाद होगा लाजवाब, कम समय में होगी यह रेसिपी

हाइलाइट्स

  • घर पर भल्ला पापड़ी बनाना आसान और सेहतमंद है.
  • उड़द की दाल भिगोकर, पीसकर और तलकर भल्ले बनाएं.
  • मैदे से पापड़ी बनाकर, दही और चटनी के साथ सर्व करें.

Easy Bhalla Papdi Recipe: आजकल लोग बाजार की चटपटी चाट खाना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन अगर वही स्वादिष्ट भल्ला पापड़ी घर पर मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है? घर पर बनी भल्ला पापड़ी न सिर्फ साफ-सुथरी होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

भल्ला बनाने की विधि:
उड़द की दाल भिगोना – सबसे पहले सफेद उड़द की दाल को रातभर पानी में भिगो दें, ताकि वह अच्छी तरह फूल जाए.
पीसना और फेंटना – सुबह इस दाल को अच्छे से पीस लें और आधे घंटे के लिए साइड में रख दें. इसके बाद इस मिश्रण को 10 मिनट तक फेंटें, ताकि भल्ले हल्के और मुलायम बनें.
तलना – एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और अपने मनचाहे आकार के भल्ले तल लें.
पापड़ी बनाने की विधि:
मैदा तैयार करना – मैदे में थोड़ा सा नमक और अजवाइन मिलाकर अच्छे से गूंद लें.
रोटी बेलना – गूंदे हुए आटे से पतली-पतली रोटी बेलें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
तलना – इन पापड़ियों को धीमी आंच पर कुरकुरी होने तक तल लें.
चटनी और दही:
इमली और हरी चटनी पहले से तैयार कर लें. दही को अच्छे से फेंटकर थोड़ा सा नमक और चीनी मिला लें, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाए.

भल्ला पापड़ी सर्व करने का तरीका:
एक प्लेट में भल्ले और पापड़ी रखें.
ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें.
इमली और हरी चटनी डालकर स्वाद बढ़ाएं.
चाट मसाला और बारीक कटे धनिए से गार्निश करें

homelifestyle

मार्केट का क्या भरोसा…घर पर बनाएं बाजार जैसी लाजवाब भल्ला पापड़ी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-homemade-bhalla-papdi-crispy-chaat-make-at-home-healthy-street-food-local18-9024118.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version