Home Food मिलेट्स से तैयार होता है मनोहरपुर में गुलाब जामुन, लोगों को भा...

मिलेट्स से तैयार होता है मनोहरपुर में गुलाब जामुन, लोगों को भा रही है इसकी मिठास, सेहत के लिए भी फायदेमंद

0
1


Last Updated:

MORADABAD NEWS: शहर के कृषि प्रशिक्षण केंद्र पर मौजूद विकास कुमार भी मिलेट्स की अलग-अलग वैरायटी तैयार करते रहते हैं. इन दिनों उन्होंने गुलाब जामुन की वैरायटी तैयार की है. यह गुलाब जामुन मिलेट्स का गुलाब जामुन है. जिसका स्वाद बेहद लाजवाब है. एक बार खाने के बाद लोग उंगलियां तक चाट जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबादः मिलेट्स हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है. बहुत से किसान ऐसे हैं जो मिलेट्स का उत्पादन कर रहे हैं और मिलेट्स की खेती को कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. वहीं सरकार भी मिलेट्स को लेकर आगे आई है और मिलेट्स की चीजों को बढ़ावा देने में लगी हुई है. मुरादाबाद में भी मिलेट्स को लेकर बहुत से किसान आगे आए हैं और तमाम मिलेट्स की वैरायटी की खेती को कर मिलेट्स को बढ़ावा दे रहे हैं.

इसी प्रकार शहर के कृषि प्रशिक्षण केंद्र पर मौजूद विकास कुमार भी मिलेट्स की अलग-अलग वैरायटी तैयार करते रहते हैं. इन दिनों उन्होंने गुलाब जामुन की वैरायटी तैयार की है. यह गुलाब जामुन मिलेट्स का गुलाब जामुन है. जिसका स्वाद बेहद लाजवाब है. एक बार खाने के बाद लोग उंगलियां तक चाट जाते हैं.

मनोहरपुर में तैयार होता है गुलाबजामुन

मिलेट्स की यह गुलाब जामुन मुरादाबाद के मनोहरपुर स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र पर तैयार किया जा रहे हैं. मिलेट्स का उत्पादन करने वाले विकास कुमार ने बताया कि मिलेट्स का नाम आते ही लोग समझ जाते हैं कि यह हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है. इसी प्रकार मार्केट में बहुत सी मिठाइयां चॉकलेट सहित ऐसी चीज हैं.जिनको लोग खूब पसंद करते हैं. लेकिन मिलेट्स के द्वारा तैयार की गई चीजों को हम लोगों तक नहीं पहुंचा पाते हैं. ऐसे में हमने इन दोनों मिलेट्स का गुलाब जामुन तैयार किया है. इसमें बिल्कुल भी मैदा का प्रयोग नहीं किया गया है. इसमें जो हम चीनी इस्तेमाल करते हैं. वह डबल रिफाइंड फार्मेस्टिकल्स की जो चासनी होती है वो इस्तेमाल करतें है. जिसकी वजह से इसमें प्योरिटी रहती है.

ऑनलाइन ऑफलाइन है उपलब्ध

इसकी बहुत अच्छी डिमांड आ रही है और एक से दो दिन के अंदर यह ऑनलाइन जोमैटो पर भी उपलब्ध हो जाएगा. उन्होंने कहा कि पराग के साथ हमारा टाइअप हो गया है. जिसमें आपको हमेशा मिलेट्स का गुलाब जामुन मिल जाएगा. यह गुलाब जामुन बहुत स्वादिष्ट है. एक बार खाने के बाद लोग उंगलियां तक चाट जा रहे हैं और लोगों का बहुत अच्छा फीडबैक भी देखने को मिल रहा है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मिलेट्स से तैयार होता है मनोहरपुर में गुलाब जामुन, लोगों को खूब भार रही मिठास


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/moradabad-rose-millets-jamun-sweetness-manohar-local18-ws-l-10017310.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version