Home Food यहां मिलती है चाय की इतनी वैरायटी की कंफ्यूज हो जाएंगे आप,...

यहां मिलती है चाय की इतनी वैरायटी की कंफ्यूज हो जाएंगे आप, काढ़ा इम्यूनिटी टी के दीवाने हैं लोग!

0
5


Last Updated:

Amethi: अमेठी आएं तो ये खास चाय पीना न भूलें. इस दुकान पर अदरक, इलायची, नींबू समेत काढ़ा इम्यूनिटी वैरायटी की चाय मिलती है. दाम कम होने की वजह से यहां जमकर भीड़ लगती है.

X

स्पेशल चाय 

अमेठी: घूमने के साथ खाने-पीने में भी अमेठी जिला नंबर वन है. यहां के गौरीगंज जिला मुख्यालय पर चाय की एक फेमस दुकान है जो लोगों के दिलों पर राज करती है. इस दुकान की चाय की चुस्कियां लेने लोग दूर-दूर से आते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि एक बार आने के बाद दोबारा वे खुद को यहां आने से रोक नहीं पाते. खास बात ये है कि यहां पर अलग-अलग वैरायटी की चाय कम दाम में ग्राहकों को दी जाती है.

सुबह-शाम आते हैं लोग
हम बात कर रहे हैं अमेठी जनपद के गौरीगंज जिला मुख्यालय की चाय की दुकान की. यहां की चाय के लोग दीवाने हैं. लोग इस दुकान पर सुबह-शाम चाय की चुस्कियां लेने आते हैं. दुकानदार अमित सिंह बेहद अलग अंदाज में ग्राहकों को चाय देते हैं. चाय को तंदूर में पकाकर प्लेट में सजाकर फिर उसमें दिल बनाकर सजाते हुए ग्राहकों तक चाय परोसी जाती है. खास बात यह है कि चाय का दाम भी 10 रुपये ही है. इसके कारण भी लोग इनकी दुकान पर भीड़ लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं.

ऐसे हुई थी शुरुआत
बता दें कि ये दुकान 2019 से शुरू हुई थी. पहले ग्राहकों की भीड़ दुकान पर कम लगती थी लेकिन धीरे-धीरे खास स्वाद के कारण चाय फेमस हुई और बेहतरीन स्वाद ग्राहकों को मिलने लगा तो लोग अपने आप इस दुकान की तरफ खिंचे चले आए. आज किट्टू की चाय का स्वाद लेने के लिए न जाने कितनी दूर-दूर से लोग आते हैं.

अलग-अलग वैरायटी की चाय उपलब्ध
चाय की दुकान पर अदरक चाय के साथ नींबू चाय, हल्दी चाय, काढ़ा इम्यूनिटी बूस्टर चाय सहित अन्य कई फ्लेवर की चाय मिलती है. लोग अपनी मर्जी और च्वॉइस के मुताबिक ऑर्डर करते हैं. यहां हर तरह की चाय की बिक्री होती है.

चाय का स्वाद आपको बना देगा दीवाना
चाय पीने के लिए यहां पर आने वाले संदीप सिंह बताते हैं कि इनकी चाय का स्वाद बेहद लाजवाब है. मैं दिन भर में करीब 5 से 6 बार यहां पर चाय पीने आता हूं. यह मेरी पसंदीदा चाय की दुकान है. कहीं भी ऐसा स्वाद नहीं मिलता और यह बहुत ही अच्छी चाय देते हैं.

homelifestyle

यहां मिलती है चाय की इतनी वैरायटी की कंफ्यूज हो जाएंगे आप, कीमत भी कम


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-special-tea-from-kittu-ki-chai-shop-price-10-rs-many-varieties-people-come-from-far-places-to-drink-local18-8961832.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version