लखीमपुर खीरी: चाय एक ऐसा पेय है जो हर मौसम में अच्छा लगता है लेकिन सर्दियों में इसकी डिमांड और बढ़ जाती है. शायद यही वजह है कि शहर हो या गांव आपको चाय की दुकानें हर जगह मिल जाएंगी. साथ ही मिलेगी यहां लगने वाली भीड़. ऐसी ही एक दुकान लखीमपुर में भी है जिसका स्वाद इस कदर लोगों की जबान पर चढ़ा है कि दूर-दराज से लोग यहां चाय की चुस्कियां लेने आते हैं. लखीमपुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर लखीमपुर पलिया स्टेट हाईवे पर बस्तौला चौराहे पर फेमस चाय की दुकान है.
एक बार आने वाला दोबारा फिर आता है
यहां लोग दिन भर में कई चाय पी जाते हैं. एक बार चाय की चुस्की ले ली तो दोबारा आना जरूर होता है. यहां की चाय न केवल शुद्ध दूध से बनती है बल्कि अलग-अलग स्वाद फ्लेवर के साथ बनाई जाती है. इनकी कीमत जैसी टेस्ट वैसा ही है. इस चाय का स्वाद बहुत दूर-दूर तक से आकर लोग ले चुके हैं.
अब बढ़ गए हैं दाम
इस चाय की दुकान पर कई तरह की चाय मिलती है. जैसे लौंग वाली चाय, इलाइची वाली चाय या अदरक वाली चाय. मसाला चाय के लिए सभी मसालों को एक में डालकर कड़क चाय बना दी जाती है. पर कोई कस्टमर किसी खास फ्लेवर की चाय की डिमांड करता है तो वो भी पूरी की जाती है. दुकान संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि दुकान पर पहले ₹5 की चाय मिलती थी जिसे बाद में इसका रेट ₹10 कर दिया गया है. प्रतिदिन 200 से 300 कप चाय की बिक्री हो जाती है. लोग काफी दूर से यहां चाय पीने के लिए आते हैं.
दुधवा नेशनल पार्क जाने वाले सैलानी यहां रुक कर लेते हैं चाय की चुस्की
दुधवा नेशनल पार्क जाने वाले सैलानी यहां रुककर चाय की चुस्की जरूर लेते हैं. इनकी चाय के दीवाने लोग 20 से 25 किलोमीटर दूर तक से आते हैं. सबसे अधिक चाय की बिक्री सर्दियों में होती है. विष्णु टी स्टॉल पर प्रतिदिन 200 से 300 चाय के कपों की बिक्री होती है. चाय की दुकान खोलकर ये प्रतिदिन हजारों रुपए की आमदनी कर रहे हैं.
FIRST PUBLISHED : December 6, 2024, 11:44 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-tea-lovers-comes-from-kilometers-to-sip-special-tea-in-vishnu-tea-stall-local18-8879777.html
