Home Food वजन घटाने के लिए हरे मटर चीला: रांची डॉक्टर की सलाह

वजन घटाने के लिए हरे मटर चीला: रांची डॉक्टर की सलाह

0
2


Last Updated:

Ranchi Hara Mater Cheela: रांची के डॉक्टर केके दिव्य के अनुसार हरे मटर का चीला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है. इसे वजन घटाने में मददगार माना जाता है. इसकी रेसिपी बहुत ही आसान होती है. इसके साथ ही इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है.

ख़बरें फटाफट

रांची : वैसे तो लोग वचन घटाने के लिए और प्रोटीन की मात्रा पूरी करने के लिए कई तरह के प्रोटीन शेक से लेकर घर पर बना हुआ व्यंजन ट्राई करते हैं, लेकिन आज हम आपको एक स्पेशल व्यंजन के बारे में बताने वाले हैं. दरअसल, आपने चीला के बारे में तो सुना ही होगा. हर तरह का चीला होता है. हरा मूंग दाल का चीला या फिर बेसन का या ओट्स का. ऐसे में आज हम आपको हरे मटर के चीला के बारे में बताने वाले हैं. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

यह चीला खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है. इसके फायदे सुनकर आज और अभी से ही आप बनाना शुरू कर देंगे. रांची के जाने-माने आयुर्वैदिक डॉक्टर केके दिव्य बताते हैं कि हरे मटर में प्रोटीन उच्च मात्रा में पाई जाती है. अगर आप एक एक से दो चीला सुबह में खालें तो आराम से 30 से 35 ग्राम तक का प्रोटीन इनटेक पूरा हो जाएगा. यानी कि जितना प्रोटीन आपको चाहिए. उसका 50% आप बस एक और दो चीला में ही पा जाएंगे.

यहां जानें चीला की रेसिपी

चीला बनाने के लिए सबसे पहले आपको हरा मटर लेना पड़ेगा. आपको बाजार में मिलने वाली सूखी मटर को सबसे पहले लेना है, जिसे पानी में फूलाने की जरूरत होती है. हम उस मटर की बात कर रहे हैं. वह मटर लीजिए और साइज में जो छोटा होता है, वह लीजिए तो और भी अच्छा है. उसे रातभर फुला लीजिए और सुबह में मिक्सी में पीस लीजिए. इसमें थोड़ा सा अदरक और मिर्च भी डाल सकते हैं.

इसके बाद पेस्ट को नीचे उतार लें. फिर इसमें एक कटा हुआ प्याज, थोड़ी सी हल्दी, थोड़ा सा धनिया पाउडर, स्वाद अनुसार नमक डाल देना है. इससे अधिक और कुछ डालने की जरूरत नहीं है. यह डालने के बाद अच्छे से मिला लें. फिर एक तवा में एक चम्मच तेल डालकर इसका चीला बना लें. चीला बनाते समय एक तरफ आप ढक दें तो चीला और भी अच्छा बनता है.

वजन भी घटेगा, ताकत भी मिलेगा

फिर आप देखेंगे कि आपका वजन भी घटेगा. डॉक्टर बताते हैं कि इसमें कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है. मुश्किल से 15 से 20 कैलोरी, फैट भी कम होता है. ऐसा कुछ नहीं होता जो आपके वजन को बढ़ा पाए. हां अच्छा खासा फाइबर और प्रोटीन उच्च मात्रा में जरूर पाया जाता है. इसीलिए इसे वजन घटाने के लिए कारगर माना जाता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homelifestyle

सुबह में खाएं हर मटर की ये रेसिपी, बढ़ता वजन हो जाएगा गायब


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-ranchi-hara-mater-cheela-recipe-dr-kk-divya-explained-protein-benefits-weight-control-obesity-disappear-local18-ws-l-10135368.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version