Last Updated:
Mathura Food: मथुरा और वृंदावन में मामा कचौड़ी वाले की दालपूड़ी बेहद प्रसिद्ध है. नत्थो सिंह का ठेला पागल बाबा मंदिर के सामने सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगता है. 300 प्लेटें रोज बिकती हैं.
Mathura Food
हाइलाइट्स
- मामा कचौड़ी वाले की दालपूड़ी वृंदावन में प्रसिद्ध है.
- ठेला पागल बाबा मंदिर के सामने सुबह 8 से 2 बजे तक लगता है.
- रोजाना करीब 300 प्लेटें बिकती हैं.
मथुरा: ब्रजवासी खाने-पीने में किसी से कम नहीं हैं. यहां लोग खाने का बहाना ढूंढते रहते हैं. मथुरा की जलेबी और कचौड़ी लोगों को बहुत पसंद है, वहीं वृन्दावन के मामा कचौड़ी वाले की दालपूड़ी का भी कोई जवाब नहीं. वृन्दावन आने वाला हर दूसरा व्यक्ति उनकी दालपूड़ी का स्वाद लिए बिना आगे नहीं बढ़ता. यहां चंद घंटों में सैकड़ों प्लेट बिक जाती हैं.
वृंदावन के मामा कचौड़ी वाले बेहद ही फेमस हैं
वृंदावन के मामा कचौड़ी वाले बहुत प्रसिद्ध हैं. मथुरा से वृंदावन जाने वाला हर दूसरा व्यक्ति उनकी दालपूड़ी का आनंद लिए बिना नहीं जाता. यह दालपूड़ी शुद्ध आटे, उड़द की दाल और धनिया से बनाई जाती है. गरमागरम दालपूड़ी का मजा ही कुछ और है. ग्राहक भानु प्रताप से जब यहां की पूड़ी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि यहां की पूरी बहुत खास है. ₹20 प्लेट में यह दालपूड़ी मिलती है. हम 2 साल से यहां आकर नाश्ता कर रहे हैं. पास में कॉलेज है और यहां की दालपूड़ी खास होती है, इसलिए हम सुबह-सुबह नाश्ता करने आ जाते हैं. यहां की दालपूड़ी और कचौड़ी सेहत के लिए हानिकारक नहीं होती और खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं, इसलिए यहां सैकड़ों प्लेट चंद घंटों में बिक जाती हैं. जब भी हम यहां आते हैं, तो भीड़ ही नजर आती है. पूड़ी के साथ दो तरह की सब्जी, हरी मिर्च और रायता मिलता है, जो सबसे अलग अनुभव देता है. कढ़ाई से निकलते ही दालपूड़ी पल भर में खत्म हो जाती है.
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगता है ठेला
दुकान के मालिक नत्थो सिंह ने बताया कि वे मामा कचौड़ी के नाम से ठेला लगाते हैं. उन्हें ठेला लगाते हुए 50 साल से ज्यादा हो गए हैं. अब उनकी तीसरी पीढ़ी इस काम को अच्छे से संभाल रही है. एक प्लेट में दो पूड़ी ₹20 की मिलती हैं. उनका ठेला सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगता है. रोजाना करीब 300 प्लेटें बिक जाती हैं. उनका ठेला पागल बाबा मंदिर के सामने लगता है. नत्थो सिंह ने बताया कि वे सामान बनाने के लिए शुद्ध सरसों के तेल का उपयोग करते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-vrindavan-mama-kachori-wale-famous-dal-puri-hundreds-of-plates-are-sold-in-a-few-hours-local18-ws-d-9172608.html
