Home Food सर्दियों में घर पर बनाएं अलसी के लड्डू, स्वाद में लाजवाब…डायबिटीज करेंगे...

सर्दियों में घर पर बनाएं अलसी के लड्डू, स्वाद में लाजवाब…डायबिटीज करेंगे ठीक, बनाएंगे शक्तिशाली!

0
6



Alsi Ke Laddu: सर्दियों में खानपान और सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होती है. आज हम आपको उत्तराखंड की एक स्पेशल लड्डू और दाल की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. स्वाद के साथ-साथ ये लड्डू सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं.

दिल्ली के कनॉट प्लेस के खड़क सिंह मार्ग के पास सरस फूड फेस्टिवल लग चुका है. जहां भारत के सभी राज्य की प्रसिद्ध व्यंजन खाने को मिल रहे हैं. इस फूड फेस्टिवल में उत्तराखंड की कुछ महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए हैं. इन्हीं महिलाओं में से एक महिला पूजा तोमर ने Bharat.one की टीम से बात करते हुए बताया कि वो उत्तराखंड के अनाज से अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर लोगों को खिलाती हैं. उनका गांव में महिलाओं का एक पूरा समूह है, जहां वो सब सामान बनाकर बेचती हैं. इन लड्डू को बेचकर वो लाखों की कमाई कर रही हैं.

जानें इन लड्डू और दाल की पकौड़ी की खासियत
पूजा ने बताया कि उन्होंने मांडवे के अलसी वाले लड्डू तैयार किए हैं. इन लड्डू को ठंड में खाने से सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है. इम्यूनिटी पावर बढ़ता है, ठंड में होने वाले बीमारियों से भी बचाने का काम करता है. डायबिटीज के मरीज भी इन लड्डू को खा सकते हैं. गहत की दाल की पकौड़ी भी इस स्टॉल पर मिल रही है. जो स्वाद देने के साथ पेट में पुरानी से पुरानी पथरी को ठीक करने का काम करती है.

कैसे बनते हैं ये हेल्दी लड्डू?
पूजा ने बताया कि यह लड्डू बनाने के लिए आपको माड़वे का आटा, गेहूं का आटा, अलसी पाउडर, तुलसी के पत्ते, जायफल, जावित्री, दालचीनी, गुलाब के पत्ते, अखरोट, बादाम, मखाने जैसे सभी ड्राई फ्रूट्स चाहिए होते हैं. इन्हें सारी चीजों को पीसकर इसमें गुड और शुद्ध घी डालकर ये लड्डू तैयार होते हैं.

इसे भी पढ़ें – आधी रात तक खुलती है बिरयानी की ये दुकान, एक-नंबर होता है जायका, 80 रुपये में भर जाएगा पेट

यहां जाकर आप भी उठाएं मजा
अगर आपको भी लड्डू और दाल की पकौड़ी का स्वाद चखना है, तो आप सरस फूड फेस्टिवल में जा सकते हैं. जो की 17 दिसंबर तक लगा रहेगा. इस फूड फेस्टिवल की एंट्री फीस बिल्कुल निशुल्क है और इसकी लोकेशन की बात करें तो नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है.

नोट – अलसी के लड्डू के फायदे सरस फूड फेस्टिवल में मौजूद पूजा तोमर ने बताएं. न्यूज 18 इसकी पुष्टी नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-uttarakhand-famous-alsi-ke-laddu-good-for-health-saras-food-festival-2024-local18-8878552.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version