Home Food सिंपल खाने में भी आएगा स्वाद, जब होगा लहसुन की चटनी का...

सिंपल खाने में भी आएगा स्वाद, जब होगा लहसुन की चटनी का साथ, तेल-राई का डालें छौंक, 7 दिन तक करें स्टोर!

0
2


Last Updated:

Lehsun Chutney Easy Recipe: तीखा और चटपटा खाना पसंद करते हैं तो लहसुन और लाल मिर्च की यह स्पाइसी चटनी बना सकते हैं. ये किसी भी सिंपल खाने को मजेदार बना देती है. इसे बनाना बेहद आसान है और ठीक से स्टोर करने पर 5-7 दिन आराम से चल जाती है.

Lahsun Chutney

अगर आप भी अपने खाने में थोड़ा सा तड़का, तेज़ स्वाद और देसी फ्लेवर जोड़ना चाहते हैं, तो लाल लहसुन की यह चटनी बिल्कुल परफेक्ट है. घर पर सिर्फ कुछ मिनट में बन जाने वाली यह चटनी स्वाद में इतनी जबरदस्त होती है कि साधारण खाना भी मज़ेदार लगने लगता है.

ingredients

इसके लिए सबसे पहले रसोई में वो सारी चीज़ें इकट्ठी कर लें, जिनसे चटनी बनेगी. इसमें चाहिए15–18 लहसुन की कलियां, 8–10 सूखी लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच नींबू रस/सिरका, 1–2 चम्मच तेल और थोड़ा पानी.

Step 1

सूखी लाल मिर्च को एक छोटे कटोरे में डालकर 10 मिनट के लिए हल्के गर्म पानी में भिगो दें. इस स्टेप से मिर्च अच्छी तरह फूल जाती है और ग्राइंड करते समय स्मूथ पेस्ट बनता है. अगर आप ज्यादा तीखी चटनी चाहते हैं तो बीज ना निकालें, वरना थोड़ा बीज हटाकर माइल्ड चटनी बनाएं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

step 2

भीगी हुई लाल मिर्च, छिला हुआ लहसुन, नमक और थोड़ा पानी मिक्सर जार में डाल दें.अगर चटनी में हल्की खट्टास पसंद है तो 1 चम्मच नींबू रस या सिरका जरूर डालें. सिरका डालने से चटनी ज्यादा दिनों तक खराब भी नहीं होती.

step 3

अब जार को बंद कर ग्राइंड करें. 20–30 सेकंड में एक बार जार खोलकर देखें कि पेस्ट की कंसिस्टेंसी कैसी है. चटनी न ज्यादा पतली होनी चाहिए, न बहुत गाढ़ी एकदम परफेक्ट स्प्रेड वाली. जरूरत लगे तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं.

step 4

अब एक छोटे पैन में 1–2 चम्मच तेल गर्म करें. गैस को कम रखें ताकि तेल जले नहीं. अब इस गर्म तेल को चटनी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. तेल डालने से चटनी का फ्लेवर तीखा और रिच हो जाता है, साथ ही 5–7 दिन तक फ्रिज में आसानी से चल जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सिंपल खाने में आएगा स्वाद, जब होगा लहसुन की चटनी का साथ, तेल-राई का डालें छौंक


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-garlic-red-chili-chutney-recipe-lehsun-lal-mirch-ki-chatni-banane-ki-vidhi-local18-ws-l-9874933.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here