Home Food सिपाही भर्ती के लिए बढ़ाना है वजन? रोजाना पियें 1 ग्लास सत्तू...

सिपाही भर्ती के लिए बढ़ाना है वजन? रोजाना पियें 1 ग्लास सत्तू , एक्सपर्ट ने सुझाए उपाय

0
5


Last Updated:

जहानाबाद में होम्योपैथ के चिकित्सक डॉक्टर आमेर अनवर ने कहा कि चना से तैयार सत्तू सेहत के लिए फायदेमंद होता है. सत्तू हमारे शरीर का वजन बढ़ाने में काफी कारगर है. क्योंकि पेट जब साफ रहता है तो खान पान बढ़ जाता है.

ख़बरें फटाफट

जहानाबाद. चने से तैयार सत्तू का इस्तेमाल बिहार ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी किया जाता है. यह हर सीजन खाया जाने वाला आइटम है. इसके उपयोग का तरीका भी अलग अलग है. कुछ पराठा तो कोई सिर्फ सत्तू और कुछ और भी तौर तरीकों से सत्तू का इस्तेमाल खाने में करते हैं. बिहार में सत्तू को ‘गरीबों का हॉर्लिक्स’ भी माना जाता है. गर्मी में श्रमिक वर्ग के लोग खासा पसंद करते हैं. हालांकि, इस बात की जानकारी कुछ ही लोगों को है कि सत्तू के खाने से वजन भी बढ़ता है.

वजन बढ़ाने में कारगर 
यदि इस बात की जानकारी नहीं है तो चलिए आज आपको बताते हैं कि सत्तू कितना फायदेमंद है. अभी बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए फिजिकल की परीक्षा होनी है, जो दिसंबर में होनी है. ऐसे में लिखित परीक्षा पास कर चुके बच्चे मैदान में तैयारी में जुट चुके हैं. इसी कड़ी में कुछ ऐसे बच्चे हैं, जिनका वजन कम है वो भी अपना वजन बढ़ाने का उपाय कर रहे हैं. अब ऐसे में उनके लिए सत्तू का विकल्प फायदेमंद साबित हो सकता है.

बहाली की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी कर लें ये उपाय 
जहानाबाद में होम्योपैथ के चिकित्सक डॉक्टर आमेर अनवर ने कहा कि चना से तैयार सत्तू सेहत के लिए फायदेमंद होता है. सत्तू हमारे शरीर का वजन बढ़ाने में काफी कारगर है. क्योंकि पेट जब साफ रहता है तो खान पान बढ़ जाता है. अब ऐसे में शरीर में आप कुछ भी खाओ तो बॉडी ग्रो करेगा. सत्तू में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, बल्कि फाइबर, कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाई जाती है. सत्तू हमारे मसल्स को एनर्जी प्रोवाइड करता है.

रोजाना पी लें 100 ग्राम सत्तू 
डॉक्टर के अनुसार, अभी सिपाही भर्ती परीक्षा में बहाली के लिए दौड़ लगा रहे अभ्यर्थियों के लिए सत्तू राहत है. क्योंकि जब अभ्यर्थी रनिंग कर थकान महसूस करते हैं तो सत्तू में मौजूद मैग्नीशियम उस थकान को दूर करने का काम करता है. इस कारण से आप अच्छा महसूस करते हैं. अभी जो अभ्यर्थी बहाली की तैयारी में हैं उनको रोज 100 ग्राम सत्तू का उपयोग करना चाहिए. इससे उनको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है. सत्तू में प्रोटीन करीब 25 प्रतिशत पाया जाता है. प्रोटीन शरीर ग्रो में काफी मददगार है.

homelifestyle

सिपाही भर्ती के लिए बढ़ाना है वजन? रोजाना पियें 1 ग्लास सत्तू , जानिए राय


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-need-to-gain-weight-for-sipahi-bharti-pariksha-recruitment-drink-glass-of-sattu-every-day-local18-ws-l-9889223.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here