Last Updated:
सर्दियों में शरीर की गर्माहट के लिए बटेर का मीट बहुत ज्यादा फेमस है. सर्दी आते ही इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है. इसकी खासियत यह है कि लुढ़कते पारे में भी यह शरीर को काफी गर्म रखता है जिसके कारण लोग इसे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं.
गोड्डा. ठंड का मौसम शुरू होते ही जिले में बटेर पक्षी की मांग तेजी से बढ़ने लगी है. लोगों का मानना है कि बटेर के मांस में प्राकृतिक गर्माहट अधिक होती है, जिसके सेवन से शरीर को ठंड से राहत मिलती है. यही वजह है कि सर्दियों में इस पक्षी का मांस बेहद लोकप्रिय हो जाता है. आम तौर पर यह पक्षी मुश्किल से मिलता है, लेकिन गोड्डा के महगामा क्षेत्र में स्थित एक फार्म पर बटेर आसानी से उपलब्ध हो रहा है.
सर्दियों में शरीर के लिए बेहद लाभदायक
यहां बटेर पक्षी 160 रुपये प्रति जोड़ा की दर से बेचा जाता है. बताया जाता है कि एक व्यक्ति औसतन 2 से 3 बटेर का मांस आसानी से खा सकता है. पोषण की दृष्टि से भी यह पक्षी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके मांस में आयरन, प्रोटीन और कई आवश्यक विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सर्दियों में शरीर को ऊर्जावान और मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं. महगामा के कस्बा गांव स्थित इस फार्म के संचालक मोहम्मद सज्जाद ने बताया कि यह फार्म वर्ष 2020 से संचालित हो रहा है.
ठंडी में बढ़ जाती है इसकी डिमांड
हर मौसम के अनुसार फार्म में अलग-अलग नस्ल की मुर्गियां और पक्षी लाए जाते हैं. इन दिनों फार्म में बटेर, देशला मुर्गा और पोल्ट्री मुर्गा उपलब्ध है. पूरे गोड्डा जिले में बटेर पक्षी की बिक्री का यह एकमात्र केंद्र है, जहां सिक्किम से बटेर लाकर पाला और बेचा जाता है. सज्जाद के अनुसार, सर्दियों में इसकी मांग कई गुना बढ़ जाती है और जिले के अलावा भागलपुर, बांका और गोड्डा के विभिन्न इलाकों से लोग यहां बटेर खरीदने पहुंचते हैं.
चाव से खाते हैं लोग
इसी बीच, बटेर खरीदने आए शानू कुमार जयसवाल ने बताया कि उन्हें उनके दोस्त ने यहां के फार्म के बारे में जानकारी दी थी. वे कई दिनों से बटेर की तलाश कर रहे थे, लेकिन आसानी से मिल नहीं रहा था. आज उन्होंने फार्म से 12 पीस बटेर खरीदे. विकास का कहना है कि बटेर का मांस बेहद स्वादिष्ट होता है और ठंड के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती है तथा सर्दी-जुकाम में भी काफी राहत मिलती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-quail-bird-meat-in-high-demand-during-winter-beneficial-for-health-with-delicious-taste-local18-ws-l-9908053.html







