Haldi Sabzi Benefits: सर्दी के आगमन के साथ ही जालोर में हल्दी की पारंपरिक सब्जी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. सुबह-शाम की बढ़ती ठंड और बदलते मौसम के बीच लोग स्वास्थ्य के लिए देसी नुस्खों की ओर लौट रहे हैं, जिनमें हल्दी की सब्जी सबसे अधिक पसंद की जा रही है. शहर के ज्यादातर होटलों और रेस्टोरेंट्स में हल्दी की स्पेशल डिश सर्व होना शुरू हो चुकी है, वहीं घरों में भी महिलाएं इसे नियमित रूप से बना रही हैं, क्योंकि यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है. आयुर्वेदाचार्यों के मुताबिक हल्दी अपने औषधीय गुणों के लिए हजारों वर्षों से जानी जाती है. इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-कैंसर गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं. हल्दी शरीर को गर्म रखती है और इम्युनिटी बढ़ाती है. यही वजह है कि ठंड के दिनों में इसे दवा जैसी मान्यता प्राप्त है.सुश्रुत आयुर्वेदिक चिकित्सालय, जालोर के डॉक्टर अश्विन रोहिल्ला ने Bharat.one को बताया— “हल्दी की सब्जी सर्दियों में बेहद लाभकारी है. यह जोड़ों के दर्द, हड्डियों की कमजोरी और सर्दी-जुकाम से बचाव में प्रभावी मानी जाती है. पुराने समय में हड्डी टूटने पर हल्दी दूध पिलाया जाता था, जो इसकी औषधीय क्षमता को साबित करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/recipe-haldi-sabzi-health-benefits-improved-digestion-boosted-immunity-reduced-joint-pain-local18-9906273.html
