Last Updated:
Hyderabad ki Lukhmi Dish: हैदराबाद को जहां बिरयानी के लिए जाना जाता है, वहीं यहां की एक और खास डिश ‘लुखमी’ भी लोगों की पहली पसंद है. समोसे जैसी दिखने वाली यह चौकोर पैटी आमतौर पर कीमे से भरी होती है और चाय के सा…और पढ़ें
सफदर, दुकान में काम करने वाले बताते है कि लुखमी एक तरह से समोसे का ही रूप है जैसे समोसा बनाया जाता है उसी तरह से लुखमी भी तैयार किया जाता है लुखमी में हम कीमा भरकर बनाते हैं बहुत सी जगह पर इसमें वेज मैटेरियल भी भर कर तैयार किया जाता है लेकीन हैदराबाद में कीमा लुखमी ही प्रसिद्ध है यह समोसे के आकार से थोड़ा बड़ा होता है बहुत से लोग इसको फुल्की की तरह तैयार करते है लुखमी का आकार एक सपाट चौकोर पैटी जैसा होता है.
लुखमी बनानी की विधि
लुखमी बनाने के लिए जैसे हम समोसा बनाते हैं सबसे पहले आटा गूंथ लें, अगर मैदा होता है तो और बेहतर है फिर अपने अपने स्वाद अनुसार कीमा बना लें फिर जैसे समोसे में आलू भरा जाता है वैसे ही आटे को शेप में चारकोन कट कर लें फिर उसमे कीमा भर कर , हल्के आंच पर तेल गर्म करके उसमे तले, थोडी देर बाद जब रंग हल्का भूरा हो जाए तो उसको निकल लें आपकी लुखमी बन कर तैयार हो जायेगी. उसके बाद आप उसे हरी चटनी के साथ या फिर चाय के साथ आनंद उठाएं. ऐसा नहीं है कि लुखमी सिर्फ कीमा का ही बनाता है बहुत सी दुकान ऐसी हैं जहां वेज लुखमी भी तैयार की जाती है और लोग बहुत पसंद से खाते भी हैं उसको बनाने का यही तरीका है. बस, कीमा की जगह वेज होता है.
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-lukhmi-recipe-in-hyderabad-people-are-crazy-about-its-unique-taste-local18-ws-kl-9562197.html
