Last Updated:
How to identify real and fake bananas: केला बारह महीने मिलने वाला फल है, जिसमें कई पोषक तत्व होते हैं. कई बार मार्केट में कुछ चीजें नकली भी मिलती हैं. ऐसे ही केला भी कार्बाइड से पका हुआ मार्केट में मिलता है. इस…और पढ़ें

केला असली है या नकली कैसे पहचानें.
हाइलाइट्स
- केले के छिलके पर सफेद दाग हो तो ना खरीदें.
- अधिक शाइन वाला केला नकली हो सकता है.
- हरे डंठल वाला केला कार्बाइड से पका हो सकता है.
How to identify real and fake bananas: केला एक ऐसा फल है जो बारह महीने मिलता है. इसमें ढेरों पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. एक केला खाकर शरीर एनर्जी से भर जाता है. केले में कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, कैलोरी, पोटैशियम, विटामिन सी, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि भरपूर होते हैं. पोटैशियम होने के कारण ये फल हार्ट को हेल्दी रखता है. कई वेरायटी के केले मिलते हैं, लेकिन स्वाद सबका एक ही जैसा होता है. आजकल मार्केट में असली-नकली चीजें खूब मिलने लगी हैं. केला भी आपको असली-नकली मिलेगा. हालांकि, जल्दी समझ नहीं आता कि कौन सा केला खाने लायक है और कौन सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है. असली-नकली केले की पहचान लोग नहीं कर पाते हैं और मार्केट से कुछ भी खरीद कर ले आते हैं. कई बार कुछ फलों को केमिकल और गैस के जरिए पकाया जाता है. अब आप कैसे पहचानें कि कौन सा केला असली है और कौन सा नकली? चलिए यहां आपको बताते हैं असली-नकली केले की पहचान करने का तरीका.
असली-नकली केले की पहचान करने का तरीका
-कुछ फल वाले केले को पकाने के लिए कार्बाइड का इस्तेमाल करते हैं. इस तरह से पकाए गए केले के सेवन से आपको नुकसान पहुंच सकता है. यदि केले के छिलके पर सफेद रंग का दाग-धब्बा दिखे तो ये कार्बाइड से पकाया केला हो सकता है. इसे ना खरीदें.
– साथ ही केले का छिलका और रंग बहुत अधिक शाइन करता दिखे तो भी ना खरीदें. नेचुरली पके केले का रंग हल्का होता है.
– यदि केले को कार्बाइड से पकाया गया है तो उसे जब आप पानी में डालेंगे तो केला डूबेगा नहीं. नेचुरली पका केला पानी में डालते ही डूब जाएगा.
– केले के डंठल को ध्यान से देखें, यदि डंठल का रंग हरा होगा तो समझ लें कि इसे कार्बाइड से पकाया गया है. नेचुरली पके केले का डंठल काले रंग का होता है.
– नकली कार्बाइड से पके केले को खाने से पेट खराब हो सकता है. पेट दर्द, उल्टी, ऐंठन, पाचन तंत्र में गड़बड़ी आदि हो सकती है.
February 17, 2025, 14:41 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-identify-real-and-fake-bananas-with-the-help-of-these-5-tricks-asli-nakli-kela-ki-pahchan-kaise-karen-in-hindi-9038625.html
