Last Updated:
Best Hotel to Eat Chicken: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मिलने वाले चिकन का कोई जवाब नहीं है. इसे खास अंदाज में बनाया और परोसा जाता है.
यूपी के इस शहर मे अनोखे अंदाज़ मे मिलता है प्रेशर कुकर चिकन
हाइलाइट्स
- अलीगढ़ के ब्रेबेक्स रेस्टोरेंट में प्रेशर कुकर चिकन मिलता है.
- प्रेशर कुकर चिकन की कीमत ₹340 है.
- कस्टमर खुद प्रेशर कुकर से चिकन निकाल सकते हैं.
Best Hotel to Eat Chicken: आजकल होटल में खास व्यंजनों को अलग अंदाज में परोसना जाता है. यूपी के अलीगढ़ में भी ऐसा ही एक रेस्तरां है, जहां आपको नॉनवेज खाना अलग ही अंदाज में परोसा जाता है. अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित ऐसा ही एक ठिकाना है ब्रेबेक्स रेस्टोरेंट, जहां आप प्रेशर कुकर चिकन का लुत्फ उठा सकते हैं. ताला और तालीम के लिए मशहूर अलीगढ़ शहर खाने-पीने के लिए भी प्रसिद्ध है. इसी क्रम में ब्रेबेक्स रेस्टोरेंट का नाम आता है, जहां यह अलहदा डिश मिलता है. प्रेशर कुकर में चिकन बनाकर कस्टमर के सामने परोसा जाता है.कस्टमर चाहे तो खुद भी प्रेशर कुकर से निकाल कर अपनी प्लेट में चिकन परोस कर खा सकता है.
340 रुपये में मिलता है चिकन
रेस्टोरेंट मालिक रोहित वार्ष्णेय ने जानकरी देते हुए बताया कि हमारे रेस्टोरेंट का नाम ब्रेवैक्स कोर्टयार्ड है. इनमें से प्रेशर कुकर चिकन यूनिक डिश है. जो होम स्टाइल ग्रेवी के अकॉर्डिंग बनाई जाती है. अभी तक अलीगढ़ में इस तरह की डिश या उसे परोसे जाने का तरीका और किसी के पास नहीं है. इस प्रेशर कुकर चिकन की खास विशेषता यह है कि लोगों को इसमें घर का स्वाद मिलता है. दूसरी खास बात है इसको प्रेजेंट करने की. प्रेशर कुकर चिकन की प्राइस ₹340 है. अभी तक हमें इस डिश का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.
लोगों को पसंद आता है स्वाद
रेस्तरां में प्रेशर कुकर चिकन खाने आई कस्टमर पारुल बताती हैं कि उन्होंने अपने दोस्तों से इस अनूठे डिश की बात सुनी थी. पारुल ने कहा कि वह अलीगढ़ की ही रहने वाली हैं, इसलिए यहां फ्रेंड्स के साथ प्रेशर कुकर चिकन खाने आई हैं. उन्होंने कहा कि यह रेस्टोरेंट बेहद खूबसूरत है, साथ ही यहां की प्रेशर कुकर चिकन वाली डिश बेहद लजीज है. वैसे तो और भी कई सारी डिशेज है, लेकिन प्रेशर कुकर चिकन सबसे खास है और बेहद टेस्टी है. पारुल ने कहा कि इस डिश को परोसे जाने का तरीका बिल्कुल अनोखा है जो मुझे बेहद पसंद आया.
Aligarh,Uttar Pradesh
March 18, 2025, 10:07 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-best-hotel-to-eat-chicken-in-aligarh-brewbakes-restaurant-video-local18-9108466.html
