Home Food Bread Rasmalai Recipe: नए साल पर घर में बनाएं ब्रेड रसमलाई, झटपट...

Bread Rasmalai Recipe: नए साल पर घर में बनाएं ब्रेड रसमलाई, झटपट होगा तैयार; स्वाद में लाजवाब

0
0


Last Updated:

Bread Rasmalai Recipe: नए साल की शुरुआत घर में बने कुछ मीठे से की जाए तो कितना अच्छा होगा, जैसे रसमलाई. रसमलाई एक ऐसी मिठाई है, जिसे हर कोई पसंद करता है, खासकर बच्चों की यह सबसे ज्यादा पसंदीदा मिठाई मानी जाती है. तो अब इसके लिए आपको बाजार में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप अपने घर में शॉर्टकट तरीके से रसमलाई बना सकते हैं, जो बच्चों को काफी पसंद आएगी. ना इसमें ज्यादा मेहनत है और ना ही ज्यादा खर्च. मजे की बात यह है कि यह झट से बन जाती है और टेस्ट में लाजवाब होती है.

मिथिला की गृहणी निधि चौधरी से रसमलाई बनाने का घरेलू नुस्खा जानते हैं. सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध को थोड़ा सा गर्म करें और एक कटोरी में रखें. उसमें 1 चम्मच कस्टर्ड पाउडर अच्छे से मिला दें.

फिर एक बर्तन में एक गिलास दूध लेकर उसे गैस चूल्हे पर चढ़ाकर अच्छे से उबलने दें. जब दूध में अच्छी उबाल आ जाए, तो उसमें चीनी, इलायची पाउडर और कस्टर्ड मिला हुआ दूध डालकर अच्छे से मिलाएं और उतार लें.

फिर आप एक ब्रेड लें और चाकू की मदद से उसके चारों तरफ के थोड़े-थोड़े किनारे काट दें. उसके बाद ब्रेड को चार भागों में करें, जिससे वह चतुर्भुज आकार में हो जाए. फिर एक पैन या तवा गैस चूल्हे पर चढ़ाएं और उसमें थोड़ी सी घी डालकर अच्छे से गर्म करें. जब घी अच्छे से गर्म हो जाए, तो उसमें छोटे-छोटे ब्रेड के टुकड़े डालकर उन्हें अच्छे से सेक लें.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

इसके बाद ब्रेड पर तैयार किया हुआ कस्टर्ड वाला दूध डाल दें. आप चाहें तो उसमें ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं. फिर उसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. इसके बाद आप इसे अपने घर आए मेहमानों को परोस सकते हैं.

यकीन मानिए, मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. इसे बनाना आसान है और इसमें समय भी नहीं लगता. यह ओरिजिनल रसमलाई जैसी नहीं होती पर स्वाद लाजवाब होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

नए साल पर घर में बनाएं ब्रेड रसमलाई, झटपट होगा तैयार; स्वाद में लाजवाब


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-make-bread-rasmalai-at-home-this-new-year-it-quick-and-delicious-local18-10018155.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version