Home Food Carrot Halwa Recipe winter special dish delicious Taste make quickly and easily,...

Carrot Halwa Recipe winter special dish delicious Taste make quickly and easily, सर्दियों में चाहिए टेस्टी स्वाद, घर पर ही तैयार करें लाजवाब गाजर का हलवा, जानें स्पेशल रेसिपी

0
1


Last Updated:

Carrot Halwa Recipe: सर्दियों में गाजर का हलवा लोगों को काफी पसंद आता है, लेकिन सही रेसिपी ना जानने के कारण हलवा सही से तैयार नहीं हो पाता है. आइए आपको गाजर के हलवे की स्वादिष्ट रेसिपी बताते हैं, जिससे आपके मुंह का स्वाद ही बदल जाएगा.

सर्दियों का मौसम आते ही हर घर में गाजर का हलवा बनने लगता है. मीठा, सुगंध से भरपूर और खाने में बेहद स्वादिष्ट गाजर का हलवा सर्दियों की सबसे लोकप्रिय डिश मानी जाती है. इसे बनाने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती, क्योंकि यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है. गाजर में विटामिन A, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है और ठंड में गर्माहट भी बनाए रखता है.

अगर आप घर पर झटपट और बाजार जैसा हलवा बनाना चाहते हैं तो यह आसान रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है. इसके लिए आपको गाजर 1 किलो, दूध 1 लीटर, घी 3 से 4 बड़े चम्मच, चीनी 1 कप (स्वाद अनुसार), काजू, बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर 1 छोटी चम्मच लेना है.

सबसे पहले गाजर तैयार करें: गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें, इसके बाद इन्हें कद्दूकस कर लें. ध्यान रखें कि गाजर ताजी और लाल रंग की हो, इससे हलवा और भी स्वादिष्ट बनता है. कद्दूकस किए गए गाजर को अलग रख दें.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

अब हलवा बनाना शुरू करें: सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन गैस पर चढ़ाएं और उसमें 3–4 बड़े चम्मच घी डालें. घी गर्म होने पर कद्दूकस किया हुआ गाजर डालें. गाजर को 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें. गाजर भूनने से उसकी कच्ची खुशबू निकल जाती है और हलवे में अच्छा फ्लेवर आता है.

दूध मिलाएं: अब गाजर में दूध डाल दें. इसे मध्यम आंच पर खुला ही पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में चिपके नहीं. लगभग 15-20 मिनट में दूध गाढ़ा होकर कम होने लगेगा. जब दूध लगभग सूख जाए, तब हलवा बनना शुरू होता है.

मीठा और स्वाद; दूध सूखने पर हलवे में स्वादानुसार चीनी डालें. चीनी डालने से हलवा थोड़ा पतला होगा, इसलिए इसे कुछ देर और पकाएं. धीरे-धीरे हलवा गाढ़ा होने लग जाएगा. इसके बाद इसमें काजू, बादाम, किशमिश डालकर मिला दें. इलायची पाउडर भी मिलाएं, इससे हलवे में शानदार खुशबू आ जाती है. जब हलवा घी छोड़ने लगे और इसका रंग हल्का लाल होने लगे तो समझिए कि हलवा तैयार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में चाहिए टेस्टी स्वाद, घर पर तैयार करें लाजवाब गाजर का हलवा, रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-carrot-halwa-recipe-winter-special-dish-delicious-taste-make-quickly-and-easily-local18-9936177.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version