Home Food exam time healthy food | late night study food | brain boosting...

exam time healthy food | late night study food | brain boosting food for students | easy healthy snacks | low budget recipes | students diet plan | hunger free study food

0
1


Last Updated:

Sikar Food Recipe: परीक्षा की तैयारी के दौरान बच्चे देर रात तक पढ़ाई करते हैं, ऐसे में उन्हें ऐसे खाने की जरूरत होती है जो हल्का हो, पेट पर भारी न पड़े और दिमाग को ऊर्जा दे. इस समय तले-भुने या भारी भोजन से बचना चाहिए. हल्का और पोषण से भरपूर खाना बच्चों की भूख भी मिटाता है और पढ़ाई में फोकस बनाए रखता है. सस्ती और आसानी से बनने वाली रेसिपी माता-पिता के लिए भी सुविधाजनक होती है. दूध, दलिया, सब्जियों और हल्के स्नैक्स से बनी डिशेज बच्चों को जरूरी पोषक तत्व देती हैं.

Resipi Special: पढ़ाई करते समय शरीर को अधिक ऊर्जा की ज़रूरत होती है, इसलिए भूख भी बहुत लगती है. लेकिन समस्या यह है कि भारी खाना खाने से शरीर भारी महसूस होता है और नींद आने लगती है. ऐसे में पढ़ाई कैसे होगी भला, इसलिए भोजन में बदलाव करें और बच्चों को हल्का व पौष्टिक खाना दें. आज की रेसिपी स्पेशल की इस खबर में हम आपको दो ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे जो हल्का व पौष्टिक खाना है.

इस पहली रेसिपी का नाम अदरकी पालक थाली है. यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसके अलावा इसे बनाना भी मुश्किल नहीं है, बच्चों कुछ बनाने के डिमांड करे तो कुछ मिनट में ही इसे तैयार किया जा सकता है. इसके अलावा दूसरी रेसिपी का गाजर-खजूर दूध है. यह भी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. देर रात तक पढ़ने वाले बच्चों को अगर हल्की-हल्की भूख लगती है तो यह उनके लिए एकदम परफेक्ट डिश है. आइए जानते हैं इनको बनाने की रेसिपी…

अदरकी पालक थाली: फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने कहा कि यह अदरकी पालक थाली बनाने की अधिक सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है., इसे बनाने के लिए मूंग दाल 1/2 कटोरी, कटी हुई पालक 1 कप, कीसी हुई अदरक 2 छोटे चम्मच, बारीक कटा लहसुन 1 छोटा चम्मच, घी 1 बड़ा चम्मच, जीरा 1/2 छोटा चम्मच, नमक स्वादानसार, हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटे चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच और नींबू का रस 1 छोटा चम्मच की आवश्यकता होती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

बनाने की रेसिपी: इसे बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छी तरह धोकर लगभग आधे घंटे के लिए भिगो दें, इससे दाल जल्दी और अच्छी तरह गलती है. इसके बाद कुकर में घी गरम करें और उसमें जीरा डालकर तड़काएं. अब बारीक कटा लहसुन और अदरक डालकर खुशबू आने तक भूनें. फिर पालक, भीगी हुई दाल (पानी निथारकर) और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दो सीटी आने तक पकाएं. गैस बंद करने के बाद कुकर ठंडा होने दें. परोसते समय ऊपर से नींबू का रस मिलाएं. यह स्वादिष्ट दाल पतली-पतली रोटियों और ताजे सलाद के साथ परोसें.

गाजर-खजूर दूध: फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने कहा कि गाजर-खजूर दूध बनाने की रेसिपी बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए गाजर 1 कसी हुई, दूध 2 कटोरी, खजूर 3 कटे हुए, गुलाब की पंखुड़ियां आधा बड़ा चम्मच (सूखी या ताजी), कटे हुए बादाम आधा छोटा चम्मच, तिल 1/4 छोटा चम्मच की आवश्यकता होती है. जहां बच्चों के लिए बहुत शानदार डिश है.

बनाने की रेसिपी: सबसे पहले कड़ाही को गरम करें और उसमें बादाम, गुलाब की सूखी पंखुड़ियां तथा तिल डालकर हल्की आंच पर हल्का सा भून लें, ताकि खुशबू आ जाए. इसके बाद इन्हें अलग निकालकर रख दें. अब उसी कड़ाही में दूध डालें और कद्दूकस की हुई गाजर डालकर धीमी आंच पर पकाएं. फिर बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध जले नहीं। जब गाजर अच्छी तरह गल जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब उसमें कटे हुए खजूर डालकर कुछ देर और पकाएं. अंत में भुने हुए बादाम, तिल और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर अच्छी तरह मिलाएं. तैयार पौष्टिक मिठाई को गरमागरम परोसें.

homelifestyle

महंगे स्नैक्स छोड़ें, ये आसान रेसिपी बच्चों को रखेगी फोकस्ड और फ्रेश


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-food-reicpe-sikar-recipe-special-exam-time-light-food-for-students-local18-10130147.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version