Home Food Famous Golgappa Shop In Lucknow: यूपी में यहां मिलते हैं सबसे लाजवाब...

Famous Golgappa Shop In Lucknow: यूपी में यहां मिलते हैं सबसे लाजवाब गोलगप्पे, खाते ही खुश हो जाएगा दिल, पानी भी होता है बहुत चटपटा

0
6


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

Famous Golgappa Shop In Lucknow: यूपी में मिलने वाले गोल गप्पों का कोई जवाब नहीं है. एक दुकान पर तो ऐसा जायका मिलता है कि लोग दूर-दूर से आते हैं.

X

पानी के फुचके, गोल मार्केट 

हाइलाइट्स

  • लखनऊ में राजीव की दुकान पर फेमस गोलगप्पे मिलते हैं.
  • गोल मार्केट चौराहे पर स्थित है राजीव की दुकान.
  • राजीव की दुकान का पापड़ी चाट भी बहुत प्रसिद्ध है.

Famous Golgappa Shop In Lucknow: गोलगप्पों को कुछ लोग पानी पुरी भी कहते हैं. हर उम्र के लोग गोलगप्पे खाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि गोल गप्पे खाने के बाद स्वाद उतना मजेदार नहीं लगता है. लखनऊ में यदि आपको प्रसिद्ध पानी पुरी खानी है तो आप राजीव की दुकान पर आ सकते हैं. राजीव की यह प्रसिद्ध दुकान गोल मार्केट चौराहे पर है.

राजीव ने अपनी दुकान को तो बहुत सजा नहीं रखा है, लेकिन इनकी दुकान की आइटम भरपूर गुणवत्ता वाली होती है. राजीव के यहां का फुचका या यूं कहें कि पानी पुरी पूरे लखनऊ में फेमस है. यहां पर पानी पुरी खाने के लिए लोग दूर-दूर से चले जाते हैं. जो भी यहां की पानी पुरी एक बार खा लेता है वह दोबारा यहीं के बताशे खाने जरूर आता है. यहां की पानी पुरी के स्वाद के दीवाने लोग आपके पूरे लखनऊ में मिल जाएंगे.

यहां की पापड़ी का चाट है बहुत प्रसिद्ध
गोल मार्केट चौराहे पर स्थित राजीव की दुकान का पापड़ी चाट बहुत प्रसिद्ध है. यहां के जैसा पापड़ी चाट आपके पूरे लखनऊ में और कहीं नहीं मिलेगा. इनके यहां पापड़ी चाट खाने वालों का मेला लगा होता है. यहां पर मिल रहे पापड़ी चाट की मुख्य खासियत यह है कि यहां का पापड़ी चाट बिल्कुल कम मसाले में तैयार किया जाता है. इसके साथ ही साथ यहां पर आइटम्स को तैयार करते समय सफाई का बहुत ध्यान दिया जाता है. यही छोटी-छोटी बातें यहां के कस्टमर को बहुत पसंद आती है.

इसे भी पढ़ें – अब होंगे मजे ही मजे! यहां महंगा सामान मिल रहा सिर्फ 99 में, शॉपिंग करके खुश हो जाएगा दिल

क्या कहते हैं यहां पर पापड़ी चाट खा रहे लोग
राजीव की दुकान दोपहर 12:00 बजे खुलकर शाम 8:00 बजे तक खूब चलती है. राजीव बताते हैं कि वह दिन भर में तीन हजार रुपये का धंधा कर लेते हैं, जिससे उनका परिवार खूब अच्छे से चल जाता है. यहां पर पापड़ी चाट खा रहे अमित सक्सेना बताते हैं कि वह जब भी इधर से गुजरते हैं तो यहां का पापड़ी चाट पर जरूर खाते हैं.

अमित अपनी बातचीत में बताते हैं कि यहां के पापड़ी चाट में बिल्कुल नाम मात्र का मसाला पड़ा होता है, जिससे यह नुकसान नहीं करता. यही कारण है कि लोगों को यहां का पापड़ी चाट बहुत पसंद आता है.

homelifestyle

यूपी में यहां मिलते हैं सबसे लाजवाब गोलगप्पे, खाते ही खुश हो जाएगा दिल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-golgappa-shop-in-lucknow-serve-best-taste-in-cheap-price-local18-9041519.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version