Home Food Famous Jalebi: यहां मिलती है अनोखी जलेबी…गुड़ और इलायची से लदालद, खरीदने...

Famous Jalebi: यहां मिलती है अनोखी जलेबी…गुड़ और इलायची से लदालद, खरीदने के लिए लगती है लाइन, लाजवाब होता है स्वाद

0
8


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

Famous Jalebi: जलेबी आपको बहुत जगह मिल जाएगी. लेकिन एक बार अगर आपने गुड़ और इलायची से लदालद जलेबी खा ली, तो बाकी सारे स्वाद भूल जाएंगे.

X

गुड़ वाली जलेबी बनाता दुकानदार 

हाइलाइट्स

  • सज्जन काका की गुड़ वाली जलेबी मशहूर है.
  • सुल्तानपुर में बाबा करीम शाह मेले में सज्जन काका की दुकान.
  • दही जलेबी और गुड़ वाली जलेबी का स्वाद लाजवाब.

Famous Jalebi: जलेबी बहुत जगह मिलती है. लेकिन यहां मिलने वाली जलेबी को कोई जवाब नहीं है. गुड वाली जलेबी सेहत के लिए फायदेमंद होती है. साथ ही स्वाद भी लाजवाब आता है. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में इस समय बाबा करीम शाह का मेला लगा है. इस मेले में दूर-दूर से दुकानदार अपने अद्भुत पकवानों और व्यंजनों से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं.

ऐसे में एक बुजुर्ग जिनका नाम सज्जन है वो गुड़ वाली जलेबी बना रहे हैं और इनकी गुड़ वाली जलेबी लोगों को खूब भा रही है. सुल्तानपुर की एक ऐसी दुकान जो आपको गुड़ वाली जलेबी के साथ-साथ चीनी वाली जलेबी का बेहतरीन स्वाद चखाएगी. दरअसल, सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील अंतर्गत सज्जन काका की एक दुकान लगी है. जहां दही जलेबी और गुड़ वाली जलेबी का बेहतरीन नाश्ता परोसा जा रहा है.

लगानी पड़ती है लाइन
बाबा करीम शाह मेले में लगाई गई सज्जन काका की दुकान पर सुल्तानपुर वासियों के साथ-साथ कई जिलों के लोग गुड़ वाली जलेबी खाने आते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं गुड़ वाली जलेबी के साथ-साथ दही जलेबी का स्वाद लाजवाब है. अगर आप भी सुल्तानपुर आए हैं एक बार सज्जन काका की जलेबी का स्वाद जरूर चखें.

यहां की दही जलेबी खास
पिछले लगभग 25 सालों से सज्जन की गुड़ वाली जलेबी सुल्तानपुर में मशहूर है. इसका कारण यह है कि जलेबी के लिए फेंटे गए मैदा की क्वालिटी बेहतरीन है और जलेबी बनाने वाले कारीगर भी अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. साथ ही दही का स्वाद भी अद्भुत है. दुकान पर जलेबी खरीदने आए अर्पित पाण्डेय ने बताया कि सुबह के नाश्ते के लिए सज्जन काका की दही जलेबी बेहतरीन है.

इसे भी पढ़ें – यहां मिलने वाली बर्फी के सीएम योगी भी हैं दीवाने! इंदिरा गांधी से लेकर मुलायम सिंह भी चख चुके हैं स्वाद

रस से भरपूर
पांचवीं तक पढ़ाई किए सज्जन की जलेबी पूरी तरह से रस से भरी हुई है. अगर आप गरमागरम खाते हैं तो इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है. पिछले कई सालों से इनके यहां लोगों को जलेबी का स्वाद चखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं जलेबी के लिए लाइन भी लगानी पड़ती है. अगर आप इस दुकान पर जलेबी खाने जा रहे हैं तो कम से कम 30 मिनट का समय लेकर जरूर जाएं.

Bharat.one से बातचीत के दौरान सज्जन ने बताया कि उन्होंने जलेबी बनाने के व्यवसाय को अपने परिवार से सीखा और इसी पारिवारिक व्यवसाय को संजो कर रखे हुए हैं और इससे भी अच्छी कमाई भी कर रहे हैं.

homelifestyle

यहां मिलती है अनोखी जलेबी…गुड़ और इलायची से लदालद, लाजवाब होता है स्वाद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-gud-elaichi-jalebi-shop-in-sultanpur-serve-best-taste-local18-9048511.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version