Last Updated:
देहरादून के चकराता रोड स्थित मामा किचन अपने तीखे और अनोखे सिंगापुरी नूडल्स के लिए मशहूर है. पनीर, मशरूम और रेड चिली फ्लेवर से तैयार ये नूडल्स फूड लवर्स के बीच खास पसंद बन गई हैं.
देहरादून में यहां लीजिये सिंगापुरी नूडल्स का स्वाद
देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्ट्रीट फूड के दीवानों के लिए मामा किचन एक बेहद लोकप्रिय ठिकाना है. चकराता रोड स्थित इस छोटे से रेस्टोरेंट में मोमो, मनच्युरियन और नूडल्स की कई वैराइटी मिलती है, जिनमें सिंगापुरी नूडल्स को खूब पसंद किया जाता है.
क्या है सिंगापुरी नूडल्स की खासियत?
यह नूडल्स सामान्य नूडल्स से अलग होती है. इसमें पनीर और मशरूम का तड़का होता है और तीखेपन का ऐसा ज़ोरदार स्वाद कि केवल मिर्ची प्रेमी ही इसे पूरी तरह एन्जॉय कर पाते हैं. इसमें रेड चिली का भरपूर फ्लेवर डाला जाता है, जिससे यह बेहद तीखी और अलग स्वाद वाली बन जाती है.
कुकिंग का जुनून विरासत में मिला
मामा किचन के मालिक प्रयाग गैरोला ने Bharat.one को बताया कि उन्हें बचपन से ही खाना बनाने का शौक था. उनके पिता पिछले 40 साल से रेस्टोरेंट चला रहे हैं और नटराज सिनेमा हॉल की कैंटीन भी संभाल रहे हैं. प्रयाग ने 7-8 साल पहले मामा किचन की शुरुआत की, जहां अब वेज मोमो, चिकन मोमो, क्रंची मोमो, चीज मोमो, मनच्युरियन, चिकन विंग्स, चिकन फ्राई और गार्लिक नूडल्स जैसी कई डिशेज मिलती हैं.
लोगों की पसंद बनी क्रंची और वेज मोमो
मामा किचन के वेज मोमो और चीज क्रंची मोमो लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं. यहां के क्रिस्पी और फ्लेवरफुल मोमो हर उम्र के खाने के शौकीनों को लुभाते हैं.
कहां मिलेगा यह तीखा स्वाद?
अगर आप भी सिंगापुरी नूडल्स का स्वाद चखना चाहते हैं तो देहरादून के घंटाघर से चकराता रोड की ओर जाएं. नटराज सिनेमा हॉल के पास स्थित मामा किचन में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सिंगापुरी नूडल्स का मजा लिया जा सकता है. हाफ प्लेट की कीमत ₹80 और फुल प्लेट की कीमत ₹140 है.
Dehradun,Uttarakhand
March 19, 2025, 17:12 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-taste-singaporean-noodles-at-mama-kitchen-in-dehradun-local18-9111950.html
