Home Food famous pan shop in delhi: दिल्ली के इस पान की दीवानी है...

famous pan shop in delhi: दिल्ली के इस पान की दीवानी है पूरी दुनिया

0
7


Last Updated:

दिल्ली का पांडे पान हाउस 1943 से मशहूर है, जहां 150 से ज्यादा फ्लेवर के पान मिलते हैं. प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप भी यहां का पान खा चुके हैं. यह दुकान शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है.

X

दिल्ली

दिल्ली की इस दुकान का पान खा चुके हैं मोदी और ट्रंप, जानिए कौन सी है यह दुकान

दिल्ली- भारत में पान केवल आम आदमी का ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज का भी पसंदीदा है. दिल्ली में ऐसी ही एक मशहूर दुकान है पांडे पान हाउस, जहां का पान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक खा चुके हैं.

1943 में हुई थी शुरुआत
इस दुकान की नींव 1943 में देवी प्रसाद पांडे ने रखी थी. तब से लेकर आज तक यह दुकान अपनी खासियत और अनोखे पान फ्लेवर के कारण मशहूर होती जा रही है.

150 से ज्यादा पान के फ्लेवर
दुकान के मालिक देवी प्रसाद पांडे ने बताया कि यहां आपको 150 तरह के पान फ्लेवर मिलेंगे. तो आइए आपको यहां के कुछ फेमस फ्लेवर के बारे में बताते हैं-

  • माधुरी स्वीट पान
  • बटरस्कॉच स्वीट पान
  • 4th ईडियट स्वीट पान
  • मैंगो पान
  • डाइट स्वीट पान
  • कीवी स्वीट पान
  • अंजीर स्वीट पान
  • डोनाल्ड ट्रंप द्वारा खाया गया खास वफ़ल पान
  • यहां पान की कीमत 40 रुपए से 100 रुपये तक की है.

ग्राहकों की राय
पांडे पान हाउस के नियमित ग्राहक रोहित, जो पिछले 5 सालों से यहां आ रहे हैं, बताते हैं कि एक बार यहां का पान चखने के बाद वह हर हफ्ते 3 से 4 बार आते हैं. दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक आरके शर्मा का कहना है कि उन्होंने कई बार यहां बॉलीवुड के बड़े सितारों को पान खाते देखा है और उनके कई फ्लेवर उनके फेवरेट बन चुके हैं.

कैसे पहुंचे पांडे पान हाउस?
अगर आप भी इस पान का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यहां पहुंचना बेहद आसान है।

  • सबसे पहले ग्रीन लाइन मेट्रो से शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन पर उतरें.
  • मेट्रो स्टेशन से बाहर आकर रिक्शा लें और नॉर्थ एवेन्यू की ओर जाएं (दूरी लगभग 1 किलोमीटर).
  • नॉर्थ एवेन्यू पहुंचकर एमपी फ्लैट के पास, शॉप नंबर 3 पर जाएं. यह दुकान र.म.ल. हॉस्पिटल के बिल्कुल पास है.
homedelhi-ncr

दिल्ली के इस पान की दीवानी है पूरी दुनिया, खाते ही फैन हो गए थे Modi-Trump…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/delhi-ncr/famous-paan-shop-of-delhi-where-modi-trump-eat-paan-local18-9112174.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here