Home Food Famous Sweet Of Baghpat UP: यूपी की चमचम मिठाई ने बनाया लोगों...

Famous Sweet Of Baghpat UP: यूपी की चमचम मिठाई ने बनाया लोगों को दीवाना, बादाम-पिस्ता से लदालद, कीमत सिर्फ 350 रुपये किलो

0
2


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

Famous Sweet Of Baghpat UP: यूपी के बागपत में एक मिठाई की दुकान बहुत फेमस है. कई राज्यों के लोग इस दुकान पर पहुंचते हैं. इसी दुकान की चमचम मिठाई बहुत लाजवाब होती है.

यूपी की चमचम मिठाई ने बनाया लोगों को दीवाना, बादाम-पिस्ता से लदालद

चमचम मिठाई। 

Famous Sweet Of Baghpat UP: यूपी में खाने के लिए बहुत कुछ मिल जाएगा. खासतौर पर यहां मिलने वाली मिठाई का कोई जवाब नहीं है. यूपी में एक मिठाई की दुकान तो ऐसी है जहां मिलने वाला जायका लोगों को बहुत पसंद है. बागपत में ऋतिक स्वीट्स पर तैयार होने वाली चमचम मिठाई लोगों की पहली पसंद बनी है. इस मिठाई को शुद्ध मावा और दूध से तैयार हुए छैने से तैयार किया जाता है. साथ ही पिस्ता और बादाम भी खूब सारा डला होता है. इसका स्वाद इतना अनोखा है कि लोग दूर-दूर से चले आते हैं.

बागपत की फेमस चमचम मिठाई
बागपत के काठा गांव में स्थित ऋतिक स्वीट्स पर पिछले 2 वर्षों से चमचम मिठाई तैयार की जा रही है. इस मिठाई को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में काफी पसंद किया जाता है. लोग यहां पहुंचकर इसका स्वाद लेते हैं. घर पर भी मंगाते हैं. ऋतिक स्वीट्स के संचालक सुनील शर्मा ने बताया कि आसपास के किसानों से दूध इकट्ठा किया जाता है, जिसके बाद दूध से मावा और छेना तैयार किया जाता है. तब जाकर मिठाई बनती है.

बादाम-पिस्ता से लदालद
इसके बाद मीठे की चासनी और बादाम और पिस्ते का इस्तेमाल कर तैयार किया जाता है. दुकान संचालक का कहना है कि इसे 100% शुद्धता के साथ तैयार किया जाता है और लोगों को एक अलग स्वाद देने के लिए इस चमचम को तैयार किया जाता है. यहां दूर-दूर से लोग इसे लेने के लिए पहुंचते हैं.

इसे भी पढ़ें – यहां मिलने वाला हलवा देता है हर मिठाई को टक्कर, ड्राई फ्रूट्स लदालद-स्वाद जबरदस्त, कीमत भी कम

350 रुपये किलो
मात्र 350 रुपए किलो इसका रेट रखा गया है. सुनील शर्मा ने बताया कि क्वांटिटी और क्वालिटी से कभी समझौता नहीं किया गया, जिससे लगातार चमचम मिठाई को लोग पसंद कर रहे हैं और उसका स्वाद ले रहे हैं.

homelifestyle

यूपी की चमचम मिठाई ने बनाया लोगों को दीवाना, बादाम-पिस्ता से लदालद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-cham-cham-sweet-price-per-kg-up-baghpat-ritik-sweets-local18-8981998.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version