Last Updated:
Raebareli News: मूंगफली और साबूदाना की खिचड़ी हम घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. जिसे व्रत ,उपवास के दौरान आसानी से खाया जा सकता है.
रायबरेली: अभी तक आपने मूंग और उड़द खिचड़ी के बारे में सुना होगा और उसे खाया भी होगा जिसे सामान्य तौर पर लोग खाना पसंद करते हैं. अक्सर बीमार होने पर डॉक्टर द्वारा मूंग की खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. परंतु हम आपको एक खास तरह की खिचड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप सामान्य तौर पर मूंग या उड़द की खिचड़ी की तरह ही आसानी से तैयार कर सकते हैं.
इन सामग्री की पड़ेगी जरूरत: अरुण कुमार सिंह बताते हैं कि मूंगफली साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए बस आपको आधा कप साबूदाना, एक उबाल कटा हुआ आलू ,आधा कप मूंगफली, एक बड़ा चम्मच तेल या घी ,आधा चम्मच जीरा,बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक, हल्की चीनी,हरा धनिया,आधा नींबू की जरूरत होती है.
बनाने की विधि: साबूदाना मूंगफली खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को 4 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और उसके बाद उसे बाहर निकाल लें, उसके बाद कड़ाही में तेल को हल्का गर्म कर उसमें मूंगफली डाल कर हल्का फ्राई करें, जब मूंगफली कुरकुरी हो जाए तो उसे बाहर निकाल कर हल्का ठंडा हो जाने पर मूंगफली को दरदरा पीस लें. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म कर जीरा , बारीक कटी हुई हरी मिर्च,उबला आलू डालकर हल्का फ्राई करें, जब यह फ्राई हो जाए तो इसमें स्वाद अनुसार नमक , हरा धनिया मिक्स कर दें. उसके बाद इस कड़ाही में साबूदाना डाल दें. फिर उसी में मूंगफली भी मिला दें और धीमी आंच पर इसे पकाए स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं. इस तरह से आपकी मूंगफली साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-peanut-sabudana-khichdi-at-home-step-by-step-recipe-local18-9685067.html







