Home Food Food Recipe: बोरिंग खिचड़ी को कहें अलविदा..अब घर बनाएं टेस्टी मूंगफली-साबूदाना की...

Food Recipe: बोरिंग खिचड़ी को कहें अलविदा..अब घर बनाएं टेस्टी मूंगफली-साबूदाना की खिचड़ी, स्वाद ऐसा की उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग – Uttar Pradesh News

0
5


Last Updated:

Raebareli News: मूंगफली और साबूदाना की खिचड़ी हम घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. जिसे व्रत ,उपवास के दौरान आसानी से खाया जा सकता है.

रायबरेली: अभी तक आपने मूंग और उड़द खिचड़ी के बारे में सुना होगा और उसे खाया भी होगा जिसे सामान्य तौर पर लोग खाना पसंद करते हैं. अक्सर बीमार होने पर डॉक्टर द्वारा मूंग की खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. परंतु हम आपको एक खास तरह की खिचड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप सामान्य तौर पर मूंग या उड़द की खिचड़ी की तरह ही आसानी से तैयार कर सकते हैं.

खाने में होती है टेस्टी
यह एक खास तरह की खिचड़ी है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. हम बात कर रहे हैं मूंगफली साबूदाना की खिचड़ी की जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है. दरअसल, रायबरेली जिले के एसबीवीपी इंटर कॉलेज शिवगढ़ के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह (एमए बीएड लखनऊ विश्वविद्यालय) Bharat.one से बात करते हुए बताते हैं कि मूंगफली और साबूदाना की खिचड़ी हम घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. जिसे व्रत ,उपवास के दौरान आसानी से खाया जा सकता है या फिर सामान्य दिनों में भी आप हल्के भोजन के तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं. वह बताते हैं कि इस बनाने में ना ही ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ती है और ना ज्यादा समय लगता है.

इन सामग्री की पड़ेगी जरूरत: अरुण कुमार सिंह बताते हैं कि मूंगफली साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए बस आपको आधा कप साबूदाना, एक उबाल कटा हुआ आलू ,आधा कप मूंगफली, एक बड़ा चम्मच तेल या घी ,आधा चम्मच जीरा,बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक, हल्की चीनी,हरा धनिया,आधा नींबू की जरूरत होती है.

बनाने की विधि: साबूदाना मूंगफली खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को 4 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और उसके बाद उसे बाहर निकाल लें, उसके बाद कड़ाही में तेल को हल्का गर्म कर उसमें मूंगफली डाल कर हल्का फ्राई करें, जब मूंगफली कुरकुरी हो जाए तो उसे बाहर निकाल कर हल्का ठंडा हो जाने पर मूंगफली को दरदरा पीस लें. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म कर जीरा , बारीक कटी हुई हरी मिर्च,उबला आलू डालकर हल्का फ्राई करें, जब यह फ्राई हो जाए तो इसमें स्वाद अनुसार नमक , हरा धनिया मिक्स कर दें. उसके बाद इस कड़ाही में साबूदाना डाल दें. फिर उसी में मूंगफली भी मिला दें और धीमी आंच पर इसे पकाए स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं. इस तरह से आपकी मूंगफली साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कुछ हल्का खाने का मन, तो घर बनाए मूंगफली-साबूदाना का खिचड़ी..ये रही रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-peanut-sabudana-khichdi-at-home-step-by-step-recipe-local18-9685067.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version